• Home
  • News
  • Jasprit Bumrah, Rishabh Pant break records as India register 150th Test win

भारत की 150वीं टेस्ट जीत के शानदार रिकॉर्ड, बुमराह-पंत ने बनाए बड़े कीर्तिमान

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में अपना 150वां टेस्ट मैच जीता

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 30, 2018, 11:22 AM IST

Published On Dec 30, 2018, 11:22 AM IST

Last UpdatedDec 30, 2018, 11:22 AM IST

Virat Kohli (BCCI)

ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर टीम इंडिया ने मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में 37 साल बाद पहला टेस्ट मैच जीता है। इसी के साथ भारत टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 150 टेस्ट मैच जीतने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया। भारत ने अपने 532वें टेस्ट में 150वीं जीत दर्ज की। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया (384), इंग्लैंड (364), वेस्टइंडीज (171) और दक्षिण अफ्रीका (162) ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

विराट कोहली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा 11 मैच जीतने के सौरव गांगुली के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। इस मैच में कप्तान के जसप्रीत बुमराह, रिषभ पंत और कई खिलाड़ियों ने अपने करियर के बड़े कीर्तिमान हासिल किए हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ये भी पढ़ें: मेलबर्न जीत ‘किंग’ कोहली ने की ‘दादा’ सौरव गांगुली की बराबरी

जसप्रीत बुमराह: मेलबर्न में मैन ऑफ द मैच रहे बुमराह के लिए ये टेस्ट मैच बेहद खास रहा। इस भारतीय तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर किसी भारतीय तेज गेंदबाज का किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है। बुमराह ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में केवल 86 रन देकर 9 विकेट झटके। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व भारतीय दिग्गज कपिल देव के 8/109 के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है।

जसप्रीत अपने डेब्यू टेस्ट सीजन में सबसे ज्यादा विकेट दर्ज करने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। इसी साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले बुमराह के अब तक खेले 9 टेस्ट मैचों में 48 विकेट लिए हैं।

ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने दी चेतावनी, ‘भारत को आखिरी मैच जीतने से कोई नहीं रोक सकता’

रिषभ पंत: मैच के आखिरी दिन इशांत शर्मा की गेंद पर नाथन लियोन का कैच लेकर रिषभ पंत ने मैच खत्म किया। मौजूदा टेस्ट सीरीज में ये पंत का 20वां शिकार था। जिसके साथ वो किसी एक सीरीज में सबसे अधिक शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर बने। पंत ने चार मैचों की सीरीज के तीन मैचों में ही 20 शिकार बना लिए हैं।

पंत ने नरेन तम्हाने और सैयद किरमानी का रिकार्ड तोड़ा। दोनों पूर्व क्रिकेटरों के नाम पर एक टेस्ट सीरीज में 19-19 विकेट दर्ज थे। तम्हाने ने पाकिस्तान के खिलाफ 1954-55 में पांच मैचों की सीरीज में, वहीं किरमानी ने भी पाकिस्तान के खिलाफ ही 1979-80 में छह मैचों की सीरीज के दौरान ये उपलब्धि हासिल की थी।

ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन का श्रेय विराट कोहली ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट को दिया

इतना ही नहीं पंत ने एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा शिकार करने के ब्रैड हैडिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दोनों विकेटकीपरों के नाम एक साल में 42 डिसमिसल का रिकॉर्ड है। हैडिन ने साल 2008 में ये कीर्तिमान हासिल किया था।

भारतीय पेस अटैक: मौजूदा समय में भारत का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजी अटैक माने जाने वाली बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा की तिकड़ी ने एक कैलेंडर साल में विदेशी सरजमीं पर 134 विकेट (बुमराह 48, इशांत 40 और शमी 46) चटकाए। इस तिकड़ी ने मेलकम मार्शल, माइकल होल्डिंग और जोएल गार्नर की विंडीज तिकड़ी का 34 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा हैं। जिन्होंने 1984 में विदेशी दौरों पर 130 विकेट चटकाए थे।

Editor's Pick