• Home
  • News
  • Javed Miandad, Virat Kohli and others with most consecutive fifties in ODI cricket

लगातार सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज

मौजूदा दौर के क्रिकेटरों में केन विलियमसन और विराट कोहली दो बार लगातार 5-5 अर्धशतक जमाने का कारनामा अंजाम दे चुके हैं

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 13, 2017, 09:51 PM IST

Published On Oct 13, 2017, 09:51 PM IST

Last UpdatedOct 13, 2017, 09:51 PM IST

फोटो साभार: Getty Images

वनडे क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना हर बल्लेबाज के लिए बड़ी चुनौती है, लेकिन क्रिकेट में बल्लेबाजों ने अपनी कंसीस्टेंसी से लगातार ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिनको जानकर अक्सर लोग चौंक जाते हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड है लगातार सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज। वनडे क्रिकेट में ऐसे बहुत से बल्लेबाज हैं जिन्होंने लगातार 6 वनडे मैचों में 6 बार पचास या उससे ज्यादा रन बनाने का अंजाम दिया है। तो आइए जानते हैं ऐसे बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने लगातार सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का कारनामा अंजाम दिया।

1. जावेद मियांदाद( 9 अर्धशतक= 78, 78*, 74* 60, 52*, 113, 71*, 68, 103):

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Javed Miandad, Virat Kohli and others with most consecutive fifties in consecutive innings of ODI cricket
फोटो साभार: Getty Images

पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद के नाम वनडे क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड है। जावेद मियांदाद ने 1987 में लगातार 9 अर्धशतक जमाकर ये मुकाम अपने नाम किया। इन 9 अर्धशतकों में 2 को उन्होंने शतक में भी तब्दील किया। जावेद मियांदाद लगातार अर्धशतक बनाने के मामले में अन्य बल्लेबाजों को काफी पीछे छोड़ देते हैं।

2. गॉर्डन ग्रीनिज( 6 अर्धशतक= 85*, 50, 80, 98*, 103, 78):

Javed Miandad, Virat Kohli and others with most consecutive fifties in consecutive innings of ODI cricket
फोटो साभार: cricket.com.au

जावेद मियांदाद से पहले वनडे क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज गॉर्डन ग्रीनिज के नाम था। उन्होंने 1979-80 में लगातार 6 अर्धशतक बनाने का अनूठा कर दिखाया था।

3. एंड्रयू जोंस( 6 अर्धशतक= 57, 55*, 62*, 67, 82, 63*):

Javed Miandad, Virat Kohli and others with most consecutive fifties in consecutive innings of ODI cricket
फोटो साभार: Getty Images

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज एंड्रयू जोंस ने 1988-89 में गॉर्डन ग्रीनिज के 6 अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की। एंड्रयू जोंस ने भारत के खिलाफ 1 औप पाकिस्तान के खिलाफ 5 अर्धशतक बनाकर ये मुकाम हासिल किया था।

4. मार्क वॉ( 6 अर्धशतक= 63, 83*, 85, 65, 57, 65):

Javed Miandad, Virat Kohli and others with most consecutive fifties in consecutive innings of ODI cricket
फोटो साभार: Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मार्क वॉ भी वनडे क्रिकेट में लगातार 6 अर्धशतक जमाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। मार्क वॉ ने 1999 इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ 3-3 अर्धशतक जमाकर ये मुकाम हासिल किया। हालांकि इनमें से किसी भी मैच में वो तीन अंकों के आंकड़े को नहीं छू सके।

5. मोहम्मद युसूफ( 6 अर्धशतक= 106, 65, 94*, 52, 68, 65):

Javed Miandad, Virat Kohli and others with most consecutive fifties in consecutive innings of ODI cricket
फोटो साभार: pakiwallpaperspicsfree.blogspot.in

पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद युसूफ को उनकी कंसीस्टेंसी के लिए जाना जाता था। उन्होंने कई मौकों पर इसे साबित भी किया। मोहम्मद युसूफ ने 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ 4 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार 2 अर्धशतक लगाकार लगातार 6 अर्धशतक जमाने का कारनामा अंजाम दिया। इन 6 मैचों में उन्होंने 1 बार पचास के आंकड़े को 100 तक पहुंचाया।

6. केन विलियमसन( 6 अर्धशतक= 93, 118, 90, 50 97, 90), (5 अर्धशतक= 71, 77, 65, 60, 85):

Javed Miandad, Virat Kohli and others with most consecutive fifties in consecutive innings of ODI cricket
फोटो साभार: Getty Images

मौजूदा क्रिकेट की दुनिया के सबसे कंसीस्टेंट बल्लेबाजों में एक केन विलियमसन के नाम वनडे क्रिकेट में एक बार लगातार 6 और एक बार लगातार 5 अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड है। केन विलियमसन ने पहले 2014 में भारत के खिलाफ लगातार 5 अर्धशतक जमाया। तो इसके बाद 2015 में उन्होंने लगातार 6 अर्धशतक जमाने का कारनामा अंजाम दिया।

7. विराट कोहली( 5 अर्धशतक= 133*, 108, 66, 183, 106), (5 अर्धशतक= 68*, 61, 100*, 68, 115*):

Javed Miandad, Virat Kohli and others with most consecutive fifties in consecutive innings of ODI cricket
फोटो साभार: AFP

मौजूदा क्रिकेट में विराट कोहली से बेहतर कोई और बल्लेबाज नहीं है। इस बात का सबूत उनका शानदार रिकॉर्ड है। विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में दो बार लगातार 5-5 अर्धशतक लगाने का कारनामा अंजाम दिया। उन्होंने पहले 2012 में लगातार 5 मैचों में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया तो दूसरी बार 2013 में भी उनके बल्ले से लगातार 5 अर्धशतक निकले। खास बात ये रही की पहली बार जब उन्होंने 5 अर्धशतकीय पारियां खेली थी तो इसमें उन्होंने 4 बार उसे शतक में तब्दील किया।

Editor's Pick