add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

23 चौके, 09 छक्के...झारखंड के 'क्रिस गेल' ने ठोके 201 रन, आईपीएल में इस टीम का हैं हिस्सा

रॉबिन मिंज (Robin Minz) ने दोहरे शतक में 146 रन उन्होंने केवल चौके-छक्कों के जरिए जुटाए. रॉबिन मिंज ने 199 गेंद की अपनी पारी में 101.01 के स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 17, 2024 3:25 PM IST

रांची. आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा और झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज (Robin Minz) ने सीके नायडू ट्रॉफी में अपनी आतिशी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया है. उन्होंने ओडिशा के संबलपुर स्थित वीर सुरेंद्र साई स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में मंगलवार को दोहरा शतक ठोका.

रॉबिन मिंज (Robin Minz)ने दोहरे शतक में 146 रन उन्होंने केवल चौके-छक्कों के जरिए जुटाए. रॉबिन मिंज ने 199 गेंद की अपनी पारी में 101.01 के स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 23 चौके और 9 छक्के लगाए. आईपीएल ऑक्शन में रॉबिन मिंज पर पैसे की बरसात हुई थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रॉबिन मिंज के अलावा सत्या सेतु ने भी दोहरा शतक (203 रन) जड़ा, जिसकी वजह से झारखंड की टीम ने ओडिशा की पहली पारी 168 रन के जवाब में पहली पारी में तीन विकेट पर 487 पन बनाकर पारी घोषित कर दी. ओडिशा की टीम ने दूसरी पारी में 361 रन बनाए. झारखंड के सामने जीत के लिए 43 रन का लक्ष्य था, झारखंड ने नौ विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया. दूसरी पारी में भी रॉबिन मिंज ने 23 गेंद में 27 रन बनाए.

झारखंड के ‘क्रिस गेल’ के नाम से जाने जाते हैं रॉबिन मिंज

बता दें कि रॉबिन मिंज झारखंड के नक्सलवाद प्रभावित गुमला जिले के एक छोटे से गांव के एक आदिवासी परिवार से आते हैं. वह झारखंड के पहले आदिवासी प्लेयर हैं, जिसे इंटरनेशनल लेवल क्रिकेट लीग खेलने का मौका मिला है. आतिशी बल्लेबाजी की वजह से वह झारखंड के क्रिस गेल के नाम से मशहूर हो रहे हैं.

आईपीएल ऑक्शन में 3.60 करोड़ की लगी थी बोली

रॉबिन मिंज आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते नजर आएंगे. गुजरात की टीम ने रॉबिन को 3 करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदा था. उनका बेस प्राइस सिर्फ 20 लाख रुपये था, मिंज पहले ऐसे आदिवासी क्रिकेटर हैं, जिनका आईपीएल में सेलेक्शन हुआ है