• Home
  • News
  • Joe Root scores most number of ODI centuries for England

जो रूट ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक बना रचा इतिहास

जो रूट इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा वनडे शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

Edited By : Viplove Kumar |Jul 18, 2018, 01:16 PM IST

Published On Jul 18, 2018, 01:16 PM IST

Last UpdatedJul 18, 2018, 01:16 PM IST

Joe Root © Getty Images

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड बल्लेबाज ने जो रूट ने शतक लगाकर टीम की जीत पक्की कर दी। इस जीत के साथ ही वनडे सीरीज पर मेजबान टीम का कब्जा हो गया और रूट इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा वनडे शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ms-dhoni-keeps-match-ball-fans-get-worried-about-retirement-727156″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रूट ने लीड्स में खेले गए तीसरे वनडे में भारत के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेल टीम को 8 विकेट की आसान जीत दिलाई। यह रूट का लगातार दूसरा वनडे शतक था इससे पहले दूसरे वनडे में भी 113 रन की पारी खेल इंग्लैंड को 322 का स्कोर तक पहुंचाया था।

रूट बने सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज

दो लगातार नाबाद शतकीय पारी खेलने के साथ ही रूट इंग्लैंड की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मार्कस ट्रेस्कोथिक के नाम वनडे में इंग्लैंड की तरफ से 12 शतक का रिकॉर्ड था जिसे रूट ने तोड़ दिया है। मौजूदा कप्तान इयोन मॉर्गन ने 10 जबकि केविन पीटरसन ने 9 शतक बनाए हैँ।

दो लगातार वनडे में दो नाबाद शतक

वनडे सीरीज में जो रूट ने भारत को खिलाफ खेलते हुए दो लगातार वनडे में दो नाबाद शतक बनाए। तीन मैचों की सीरीज में रूट ने 216 की औसतक से 216 रन बनाए जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 89.25 का था।

Editor's Pick