add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अब जा रहा है अफगानिस्तान की टीम में जान फूंकने वाला कोच, उपलब्धियां भूल नहीं पाएंगे अफगानी

अफगानिस्तान की टीम की सबसे बड़ी उपलब्धि 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचना था. 2024 में अफगानिस्तान की टीम पहली बार किसी ग्लोबल टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज में पहुंची थी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 20, 2026 10:42 AM IST

अफगानिस्तान की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ अपने अभियान को समाप्त किया. इसके साथ ही अफगानिस्तान के हेड कोच जोनाथान ट्रॉट का टीम के साथ सफर खत्म हो गया. जोनाथन ट्रॉट की विदाई पर पूरा अफगान गेमा इमोशनल नजर आए. कप्तान राशिद खान ने इसे भावुक करने वाला पल बताया, वहीं इब्राहिम जादरान जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, उन्होंने अपना अवॉर्ड जोनाथन ट्रॉट को डेडिकेट कर दिया. जोनाथन ट्रॉट ने जुलाई 2022 से फरवरी 2026 तक अफगानिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच के तौर पर काम किया और उन्होंने टीम को अंडरडॉग से जायंट किलर बनाया.

राशिद खान ने हेड कोच के फेयरवेल पर कहा,जोनाथन ट्रॉट के साथ पिछले चार या साढ़े चार साल का यह सफर कमाल का रहा. उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया, टीम को इस मुकाम तक पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि ट्रॉट को इस तरह से टीम से अलग होते देखना काफी भावुक पल है, लेकिन यही जिंदगी है, आप कभी भी हमेशा साथ नहीं रह सकते हैं, हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि उनसे फिर मुलाकात होगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वहीं प्लेयर ऑफ द मैच डेडिकेट करने वाले जादरान ने कहा कि उन्होंने मुझे सपोर्ट किया है,उन्होंने हम सभी को बहुत हिम्मत दी है, हमने ICC इवेंट्स में चीजें हासिल की हैं, यह हमारे साथ उनका आखिरी दिन है, उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं, हम सभी उन्हें बहुत मिस करेंगे.

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जोनाथन ट्रॉट भी इमोशनल नजर आए. उन्होंने कहा कि हेड कोच का पद छोड़ना मेरा फ़ैसला नहीं था और मैं इसके बारे में बस इतना ही कहूंगा, शायद टाइमिंग सही हो, शायद नहीं, मैं लड़कों के भविष्य के लिए सिर्फ सफलता की कामना करता हूं.

बतौर कोच जोनाथन ट्रॉट का शानदार रहा कार्यकाल

अफगानिस्तान टीम के कोचिंग जुलाई 2022 में संभालने वाले जोनाथन ट्रॉट ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में टीम में ऐसा बदलाव लाया जिसकी टैलेंट की अब चर्चा हो रही है. अफगानिस्तान की टीम अब बड़े स्टेज पर टॉप टीमों को चुनौती देने और किसी भी बड़ी टीम को हराने की क्षमता रखती है.

2023 वनडे वर्ल्ड कप में बड़ी टीमों को किया चित्त

आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप में ट्रॉट के मार्गदर्शन में अफगानिस्तान ने काफी प्रभावित किया. वह अंक तालिका में भले ही ओवरऑल छठे नंबर पर रहा,मगर उसने इंग्लैंड,पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमों को चित्त कर दिया, अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गए लेकिन टीम ने हैरान किया.

2024 टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम

अफगानिस्तान की टीम की सबसे बड़ी उपलब्धि 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचना था. अफगानिस्तान की टीम पहली बार किसी ग्लोबल टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज में पहुंचा और सेमीफाइनल तक पहुंचने के सफर में टीम ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों को हराया.

साउथ अफ्रीका- पाकिस्तान से जीती बाइलेटेरल सीरीज

इसके अलावा टीम ने लगातार कई बाइलेटेरल सीरीज में जीत हासिल की, जिसमें 2024 में साउथ अफ्रीका से टी-20 सीरीज, 2023 और 2025 में बांग्लादेश से वनडे और टी-20 सीरीज, मार्च 2023 में पाकिस्तान से टी-20 सीरीज शामिल है. इसके अलावा टीम ने पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लिया.

जोनाथन ट्रॉट के मार्गदर्शन में अफगानिस्तान अब एक मजबूत टीम नजर आती है. ट्रॉट ने टीम को ना सिर्फ मेंटल, टैक्टिकल और प्रोफेशनल डेवलपमेंट पर फोकस किया, बल्कि जीतने का माइंडसेट विकसित किया, जिससे इस टीम को अब अंडरडॉग के बजाय ‘जायंट किलर’ के तौर पर देखा जाने लगा है. अफगानिस्तान की टीम का वनडे और टी-20 में जीत का प्रतिशत 50 फीसदी के आसपास है. ट्रॉट की इस विदाई के साथ अफगानिस्तान क्रिकेट इतिहास के एक शानदार चैप्टर का अंत हुआ है.