अश्विन ने किया बटलर को 'मांकडिंग' आउट जानिए, इसका इतिहास

चलिए, जान लेते हैं आखिरी है क्या यह मांकडिंग आउट जिसको इंग्लिश में mankaded कहा जाता है।

Edited By : Viplove Kumar |Mar 25, 2019, 11:31 PM IST

Published On Mar 25, 2019, 11:31 PM IST

Last UpdatedMar 25, 2019, 11:31 PM IST

Ravichandran Ashwin@IANS

इंडियन टी20 लीग के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज को मांकडिंग (मांकड़ आउट) दिया गया। जोस बटलर को पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने मांकड़ आउट किया, जिसको लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई। चलिए, जान लेते हैं आखिरी है क्या यह जिसको इंग्लिश में Mankaded कहा जाता है।

पहले जान लेते हैं सोमवार के मुकाबले में पंजाब और राजस्थान के बीच हुआ क्या। 13 वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जोस बटलर नॉन स्ट्राइक छोर से गेंद डालने से पहले क्रीज छोड़कर आगे निकले और अश्विन ने स्टंप पर गेंद मारकर गिल्लियां उड़ा दी। फैसला थर्ड अंपायर के पास गया और बटलर को आउट करार दिया गया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- 170 पर ऑलआउट हुई राजस्थान, पंजाब ने 14 रनों से मैच जीता

राजस्थान के ओपनर बटलर 43 गेंद पर 69 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे और अपनी टीम के लिए मैच को जीत के करीब ले जा रहे थे। ओवर की पांचवीं गेंद करने जा रहे अश्विन ने उनके क्रीज से आगे निकलते ही स्टंप में गेंद मारकर उन्हें आउट कर दिया। इसके बाद बटलर ने उनके साथ बहस भी की क्योंकि गेंदबाज बल्लेबाज को पहली बार क्रीज छोड़ने पर चेतावनी देता है और दूसरी बार उसे आउट कर सकता है।

दूसरी बार बटलर हुए ऐसे आउट

साल 2014 में भी एक वनडे मैच के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर को श्रीलंका के खिलाफ इसी तरह से आउट दिया गया था। बटलर क्रीज के बाहर निकले और श्रीलंका के सचित्रा सेनानायके ने उन्हें आउट किया था।

क्या है मांकडिंग आउट

साल 1947 में इस नियम का पहली बार क्रिकेट के किसी मुकाबले में इस्तेमाल किया गया था। भारतीय गेंदबाज वीनू मांकड़ ने क्रीज से बाहर निकलने पर ऑस्ट्रेलिया के बिल ब्राउन को आउट किया था। जब कोई बल्लेबाज नॉन स्ट्राइक छोर को गेंद फेंकने से पहले छोड़कर दौड़ पड़े तो गेंदबाज उसको आउट कर सकता है।

इसे डेड बॉल माना जाता है लेकिन बल्लेबाज को रन-आउट होकर वापस लौटना पड़ता है।

Editor's Pick