आज के मुकाबले में निशाने पर सचिन तेंदुलकर का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

आज के मैच में इंग्लैंड के जो रूट और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन के पास व्यक्तिगत रूप से भी इतिहास रचने का मौका है।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jul 14, 2019, 01:58 PM IST

Published On Jul 14, 2019, 01:58 PM IST

Last UpdatedJul 14, 2019, 01:58 PM IST

Eoin Morgan with Kane Williamson

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आईसीसी विश्व कप-2019 के फाइनल में अब से कुछ देर बाद खेलेंगी। इनमें से कोई एक टीम पहली बार विश्व चैम्पियन बनकर इतिहास रचेगी। यह तो टीम की सफलता होगी लेकिन इन सबके बीच, इंग्लैंड के जो रूट और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन के पास व्यक्तिगत रूप से भी इतिहास रचने का मौका है।

रूट अगर रविवार को लॉर्ड्स स्टेडियम में होने वाले खिताबी मुकाबले में 125 रन बनाने में सफल होते हैं तो वह भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के किसी एक विश्व कप में सबसे अधिक 673 रन बनाने का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने में सफल हो जाएंगे। इसी तरह, अगर विलियमसन ने 126 रन की पारी खेली तो वह भी इस रिकॉर्ड को तोड़ अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराने में सफल होंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ICC विश्व कप: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड, फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

केन और रूट के अलावा आईसीसी विश्व कप-2019 में तीन बल्लेबाज 600 रन के आंकड़े को पार कर गए और ऐसा लगा कि सचिन का यह 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूट जाएगा लेकिन ऐसा हो नहीं सका। अब नजर केन (548) और रूट (549) पर है, जो अब तक 600 रन का आंकड़ा नहीं पार कर पाए हैं लेकिन बावजूद इसके सचिन के रिकॉर्ड के करीब हैं।

रोहित और वार्नर रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

इस साल भारत के रोहित शर्मा (648) और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (647) इस रिकॉर्ड के काफी करीब पहुंचे लेकिन वे इसे भेद नहीं सके। पांच शतक और एक अर्धशतक लगाने वाले रोहित इस रिकॉर्ड से 27 रन दूर रह गए जबकि तीन शतक और तीन अर्धशतक लगाने वाले वॉर्नर 28 रन दूर रहते हुए स्वदेश वापस लौट गए।

रोहित को न्यूजीलैंड के साथ हुए सेमीफाइनल मैच में सचिन द्वारा स्थापित इस मील के पत्थर को पार करने के लिए 28 रन की जरूरत थी और पूरे टूर्नामेंट के दौरान जिस तरह की बल्लेबाजी उन्होंने की थी, उसे देखते हुए लग रहा था कि वह आसानी से अपने साथी को पीछे छोड़ देंगे लेकिन रोहित अपनी अंतिम पारी में एक रन ही बना सके।

इसी तरह, वार्नर ने अपनी अंतिम पारी में नौ रन बना सके। वार्नर इंग्लैंड के साथ हुए सेमीफाइनल मैच में सस्ते में आउट हुए और उनकी टीम इस मैच में हारकर विश्व कप से बाहर हो गई।

2003 विश्व कप में सचिन ने बनाया था रिकॉर्ड

सचिन की बात करें तो 2003 में इस महान बल्लेबाज ने 11 मैचों की 11 पारियों में 61.18 की औसत से कुल 673 रन बनाए थे। इसमें छह अर्धशतक और एक शतक शामिल था। सचिन का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 152 रन रहा था। सचिन ने विश्व कप में छह शतक लगाए हैं। रोहित ने हालांकि इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Editor's Pick