गेंदबाजों की पिटाई कर फुटबॉलर स्टाइल में सेलिब्रेट करते हैं केएल राहुल

राहुल ने मंगलवार को शानदार शतकीय पारी खेलने के बाद अलग ही अंदाज में इसे सेलिब्रेट किया।

Edited By : Viplove Kumar |Jul 04, 2018, 04:44 PM IST

Published On Jul 04, 2018, 04:44 PM IST

Last UpdatedJul 04, 2018, 04:44 PM IST

KL Rahul and Virat Kohli © Getty Image

इंडियन प्रीमियर लीग में धमाल मचाने वाले केएल राहुल ने इंग्लैंड में भी आतिशी बल्लेबाजी कर टी-20 में दूसरे शतक जमाया है। राहुल ने मंगलवार को शानदार शतकीय पारी खेलने के बाद अलग ही अंदाज में इसे सेलिब्रेट किया।

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे पर खेले गए तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में 8 विकेट की जोरदार जीत दर्ज की। केएल राहुल ने शानदार शतक जमाया और टीम को आसान जीत दिला दी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राहुल ने शतक जमाने के बाद मैदान पर फुटबॉल के मैदान पर गोल करने के बाद किए जाने वाले अंदाज में सेलिब्रेशन किया। कप्तान विराट दूसरे छोर पर राहुल के साथ मौजूद थे उन्होंने उनको देखकर अपने बांह से चेहरा छुपाया और सलामी दी।

KL Rahul and Hardik Pandya  © Getty Image
KL Rahul and Hardik Pandya © Getty Image

जीत के बाद मैदान से बाहर आने के बाद उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ भी ऐसे ही स्टाइल में मुलाकात की। गौरतलब है कि आईपीएल भी मुंबई और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मुकाबले में हार के बाद हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने जर्सी बदली थी।

Editor's Pick