This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
इन चार गेंदबाजों ने लिया एशिया कप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट
मुरलीधरन ने एशिया कप में कुल 24 मैच खेले जिसमें इन्होंने 30 विकेट अपने नाम किए।
Written by Vivek Kumar
Last Updated on - February 21, 2016 10:26 AM IST


इस बार 2016 के टी 20 एशिया कप का आयोजन बांग्लादेश में हो रहा है। ये 24 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च 2016 तक चलेगा। ये एशिया कप का 13वां संस्करण है। आपको बता दें कि बांग्लादेश में इसका आयोजन 5 वीं बार हो रहा है। एशिया कप का प्रारूप इस बार पूरी तरह से बदल दिया गया है। पहले ये 50 ओवरों का होता था। लेकिन इस बार ये 20 ओवर (टी20) का होगा। जो कि इसे और ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए किया गया हैं। इस बार एशिया कप टी20 मैचों में पांच टीमें हिस्सा ले रही है जिसमें बांग्लादेश, भारत , पाकिस्तान, श्रीलंका हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान, ओमान, हांगकांग और यूएई की टीम क्वालीफाईंग के जरिए मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने का प्रयास करेंगी। क्वालीफाईंग से से दो टीमें मुख्य दौर में पहुंचेंगी। लेकिन क्या आपको पता है कि अभी तक खेले गए एशिया कप के मैचों में सबसे ज्यादा विकेट किन गेंदबाजों ने अपने नाम किए है तो आइए जानते हैं इनके बारें में-
मुथैया मुरलीधरन- दिग्गज श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। मुरलीधरन ने एशिया कप में कुल 24 मैच खेले जिसमें इन्होंने 30 विकेट अपने नाम किए। इन्होंने एक मैच में सिर्फ 31 रन देकर 5 विकेट लिए। एशिया कप में मुरलीधरन ने एक मैच में 4 विकेट एक बार बार व 5 विकेट एक बार हासिल किया हैं। ये भी पढ़ें: अपने अंतिम टेस्ट में ब्रैंडन मैकुलम ने जड़ा टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज शतक( वीडियो)
अजंथा मेंडिस- श्रीलंकाई दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक और लेग ब्रेक गेंदबाज को अपने बेहतरीन कैरम बोलिंग के लिए जाना जाता है। क्रिकेट की दुनिया में कैरम बॉल फेकने की कला इन्हीं ने शुरू की थी कैरम बॉल के जनक अजंथा मेंडिस ने अपना पहला टेस्ट मैच 2008 में भारत के खिलाफ खेला था। और अपने पहले ही मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए मेंडिस ने पहले पारी 27.5 ओवरों में और दूसरे पारी में 18 ओवर में अपने कैरम बोलिंग के दम पर दोनों पारियों में चार-चार विकेट झटके। मेंडिस के इस खतरानाक कैरम बॉल का जवाब किसी भी भारतीय बल्लेबाज के पास नहीं था। उनके इस फिरकी में फस कर भारतीय बल्लेबाजों ने अपने विकेट जल्दी जल्दी गवां डालें। मेंडिस की बदौलत श्रीलंकाई टीम ने भारतीय टीम पर अपनी जीत हासिल की।
अपने खतरनाक कैरम बॉल गेंदबाजी बदौलत ही मेंडिस एशिया कप में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने। मेंडिस ने सन् 2008 के एशिया कप में कुल 14 विकेट लिए। अपने खतरनाक कैरम बॉल गेंदबाजी के बदौलत 2008 के फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों को घुटने टेकने को मजबूर कर दिया। मेंडिस ने 8 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर 6 विकेट लिए। उनके इस बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर श्रीलंकाई टीम ने भारतीय टीम को 100 रनों से हराया। अजंथा मेंडिस को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए प्लयेर ऑफ द मैच मिला। मेंडिस ने एशिया कप में कुल 8 मैच खेले जिसमें 26 विकेट हासिल किए जिसमें इन्होंने 2 बार 4 विकेट व 2 बार 5 विकेट लिए। ये भी पढ़ें: जब क्रिकेटर दिनेश कार्तिक को मिला प्यार में धोखा
सईद अजमल – पाकिस्तानी दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज सईद अजमल ने एशिया कप में कुल 12 मैच खेले। जिसमें इन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 विकेट अपने नाम किए। अजमल ने एशिया कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक मैच में 26 रन देकर 3 विकेट भी हासिल किए।
TRENDING NOW
लसिथ मलिंगा – श्रीलंकाई तेज गेंदबाज व स्लो बॉल योर्कर स्पेसलिस्ट लसिथ मलिंगा ने एशिया कप 2014 में सबसे ज्यादा विकेट झटके थे उन्होंने 4 मैचों में 11 विकेट लिए जिसमें उन्होंने 52 रन देकर 5 विकेट हासिल किया। एशिया कप में मलिंगा ने कुल 12 मैच खेले जिसमें 24 विकेट इन्होंने अपने नाम किया। मलिंगा ने 12 एशिया कप मैचों में 3 बार 5 विकेट झटके।
