Devbrat Bajpai
देवब्रत वाजपेयी क्रिकेटकंट्री हिंदी के साथ senior correspondent के पद पर कार्यरत हैं
Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - February 4, 2016 4:59 PM IST


भारत में क्रिकेट को लेकर लोगों के बीच अजब सी दीवानगी है। चाहे वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हो या आईपीएल हर जगह आपको क्रिकेट प्रेमियों का हुजूम देखने को तो मिल जाएगा। क्रिकेटर भी भारत में किसी फिल्म सितारे से कम नहीं है। भारत के अमीर व्यक्तियों में फिल्म सितारों के साथ कई क्रिकेटर भी शामिल हैं। क्रिकेटर मैच फीस के अलावा और कई अन्य स्त्रोतों से पैसा कमाते हैं जिनमें आईपीएल, विभिन्न ब्रांडों के इंडोर्सेमेंट शामिल हैं। भारतीय क्रिकेटर कारों को लेकर अक्सर अपनी मंशा जाहिर करते हैं। भारत के ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के पास महंगी-महंगी कारें हैं। जिनमें बीएमडब्ल्यू से लेंबोरगिनी जैसी बेहद महंगी कारें तक शामिल हैं। तो आइए विश्व के ऐसे क्रिकेटरों पर नजर दौड़ाते हैं जो हैं विश्व की सबसे बेहतरीन कारों के मालिक। ये भी पढ़ें: जानें खाने में क्या पसंद करते हैं आपके फेवरेट क्रिकेटर्स?
सचिन तेंदुलकर: सचिन तेंदुलकर के कार प्रेम से ज्यादातर लोग परिचित हैं। पिछले सालों में सचिन तेंदुलकर ने अपने गराज में कई कारों को जगह दी है जिनमें बीएमडब्ल्यू एम5 और बीएमडब्ल्यू एक्स5 शामिल हैं। साथ ही पिछले साल सचिन ने एक नई कार Nissan GTR 530 को अपने शो रूम में जगह दी थी। महंगी कारों में से Nissan GTR 530 की अधिकतम स्पीड 300 किमी./घंटे है। इस कार में 4.4 लीटर ट्विन टर्बो वी6 इंजन लगा हुआ है जो 530 बीएपी से लैस है। यह कार 0 से 100 किमी. तक की रफ्तार मात्र 3.2 सेकंड में प्राप्त कर लेती है। इस कार में एक लॉन्च कंट्रोल सिस्टम दिया हुआ है। जब लॉन्च कंट्रोल का इस्तेमाल किया जाता है तो कार हवा में बातें करती है। सचिन के पास फरारी कार भी थी जिसे उन्होंने कुछ दिनों पहले बेच दिया था। ये भी पढ़ें: विराट कोहली को लगा चश्मा, लेकिन क्यों?
शेन वॉर्न: स्पिन गेंदबाजी के बेताज बादशाह शेन वॉर्न भले ही क्रिकेट के मैदान में अपनी स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते रहे हों लेकिन कारों के मामले में वे तेज रफ्तार वाली कार को दौड़ाना पसंद करते हैं। शेन वॉर्न के पास लेंबोरगिनी गल्लरदो सुपरलेग्गरा नाम की बेहद महंगी कार है। यह कार लेंबोरगिनी की सबसे कम वजन वाली कार है। इस कार की परफॉर्मेंस गजब है। इस कार में 5.2 लीटर का वी 1 इंजन है जो 570 बीएचपी से लैस है। इसकी सहायता से यह गाड़ी महज 3.4 सेकंड में 0 से 100 किमी./घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
विराट कोहली: विराट कोहली की बल्लेबाजी की तुलना हमेशा ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से की गई है और कई लोग तो उन्हें सचिन का उत्तराधिकारी मानते हैं। कार के मामले में कोहली भी सचिन की तरह जर्मन कार के शौकीन हैं। लेकिन सचिन के मुकाबले कोहली दूसरी ब्रांड की कार को पसंद करते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बॉयफ्रेंड रहे विराट के पास ऑडी आर8 वी10 कार है। आर8 वी10 एक लंबी कार है जिसके कारण यह देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। 5.2 लीटर इंजन के साथ यह कार 541 बीएचपी और 540 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। यह कार 3.6 सेकंड में ही 0-100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इस कार की अधिकतम स्पीड 314 किमी./घंटा है।
सुरेश रैना: भारतीय टीम के धुआंधार बल्लेबाज सुरेश रैना भले ही देखने में सीधे-सादे लगते हों, लेकिन कार की पसंद को लेकर वह किसी से कम नहीं है। सुरेश रैना आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हैं। सीएसके की ड्रेस पीले रंग की है और सौभाग्य से रैना की कार का रंग भी पीला ही है। सीएसके के लिए कई लंबी पारियां खेल चुके रैना के पास Porsche Boxster कार है। इस कार में 3.4 लीटर का फ्लैट 6 इंजन है जो 326 बीएचपी उत्पन्न करता है। साथ ही इस कार में 7-स्पीड डुअल-क्लच पीडीके है।
महेंद्र सिंह धोनी: भारतीय टीम के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके बाइक से प्यार के लिए जाना जाता है। लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं निकाला जाना चाहिए कि उन्हें कार का शौक नहीं है। भारतीय टीम को एक टी20 विश्व कप और विश्व कप 2011 का खिताब जितवा चुके महेंद्र सिंह धोनी के पास फेरारी 599 जीटीओ कार है। इस कार के बोनेट में भारत का तीन रंगों वाले झंडे का पेंट लगा हुआ है। फेरारी के मुताबिक यह रोड पर दौड़ने वाली सबसे तेज कार है। इसमें monstrous V12 इंजन है जो 665 बीएचपी और 620 एनएम उत्पन्न करता है। यह कार महज 3.35 सेकंड में 100 किमी/घंटे की रफ्तार तय कर लेती है। इस कार की अधिकतम स्पीड 335 किमी/घंटा है।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
