Devbrat Bajpai
देवब्रत वाजपेयी क्रिकेटकंट्री हिंदी के साथ senior correspondent के पद पर कार्यरत हैं
Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - February 5, 2016 6:25 PM IST


शुक्रवार को आगामी एशिया कप और टी20 विश्व कप 2016 के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई। एशिया कप का आयोजन बांग्लादेश में 24 फरवरी से छह मार्च तक होगा जबकि विश्व टी20 भारत में आठ मार्च से तीन अप्रैल तक खेला जाएगा। हाल में मिश्रित नतीजों के बावजूद पाटिल ने धोनी की कप्तानी पर भरोसा जताया। नई दिल्ली में 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर व मुख्य चयनकर्ता संदीप पााटिल ने की। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम में इन टूर्नामेंटो के लिए थोड़ा सा बदलाव किया गया है। टीम में नए चेहरे पवन नेगी सम्मिलित किए गए हैं। वहीं युवराज सिंह जिसकी पहले से उम्मीद थी टीम में एक बार फिर से जगह बनाने में सफल हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में चोटिल हो जाने वाले स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में एक बार फिर से जगह दी गई है। शमी के बारे में बातचीत करते हुए संदीप पाटिल ने कहा कि शमी अपनी चोट से उबर रहे हैं और वह गेंदबाजी भी करने लगे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक लगाने वाले मनीष पांडे को टीम में जगह नहीं दी गई है।
संदीप पाटिल ने इस संबंध में बात करते हुए कहा कि हमने खिलाड़ियों को घरेलू सीरीज में उनके प्रदर्शन के आधार पर चुना है। पवन नेगी जो ऑलराऊंडर हैं उनके चुने जाने के बारे में बात करते हुए संदीप पाटिल ने कहा, “जब टी20 क्रिकेट की बात होती है तो एक अलग तरह की क्रिकेट खेलने की जरूरत होती है। हमें एक ऐसा खिलाड़ी चाहिए था जो निचले क्रम में आकर कम गेंदों में ज्यादा रन बना सके और अंतिम ओवरों में अच्छी गेंदबाजी कर सके।” इस टीम में इरफान पठान और मनीष पांडे की चयन की काफी उम्मीदें जताई जा रही थीं, लेकिन ऐसा ना होने से गाहे बगाहे चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। तो आइए विश्लेषण के माध्यम से जानते हैं भारतीय टीम का चयन आगामी टी20 एशिया कप और टी20 विश्व 2016 के लिए किस तरह से तर्कसंगत है। ये भी पढ़ें: टी-20 विश्वकप: भारतीय टीम की घोषणा, समी की वापसी
पवन नेगी टीम का नया चेहरा: 22 साल के युवा क्रिकेटर पवन नेगी का चयन भारतीय टी20 में किसी आश्चर्य से कम नहीं है। उनका चयन इरफान पठान और मनीष पांडे को दरकिनार करते हुए किया गया है। नेगी घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की ओर से खेलते हैं। उन्होंने आईपीएल खेलना दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से शुरू किया था। बाद के सालों में चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें खरीदा और यहीं से नेगी को ख्याति मिली जब चेन्नई टीम ने उन्हें बतौर पिंच हिटर के रूप में इस्तेमाल किया। साथ ही वह लेफ्ट ऑर्म स्पिन डालने में भी काफी माहिर है और टी20 क्रिकेट में अब तक खासे सफल रहे हैं। घरेलू सीमित ओवर क्रिकेट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भारतीय टीम में चौथे स्पिनर के रूप में जगह दी गई है। बहरहाल अभी तक उन्होंने मात्र तीन प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। आईपीएल में नेगी का प्रदर्शन मिला- जुला रहा है। गेंदबाजी में उन्होंने 21 आईपीएल मैचों में 13 विकेट लिए हैं। ऐसे में वह भारतीय टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। युवा नेगी आगामी एशिया कप टी20 और टी20 विश्व कप में कैसा प्रदर्शन करते हैं ये तो वक्त ही बताएगा।
युवराज और शमी टीम को देंगे मजबूती: हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुई टी20 श्रृंखला लंबे सयम के बाद टीम में शामिल किए गए बाएं हाथ के खब्बू बल्लेबाज युवराज सिंह को एक बार फिर से टीम में जगह दी गई है। जाहिर है भारतीय टीम उनके अनुभव को भुनाने के लिए आतुर है। युवराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टी20 मैच की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं उन्होंने सीरीज में अपनी गेंदबाजी से भी कमाल दिखाया था। यही कारण है कि उन्हें एक बार फिर से टीम में मौका दिया गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे के के बीच में चोटल होने के बाद वापस लौटने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में जगह दी गई है। संदीप पाटिल ने इस संबंध में बात करते हए कहा कि विश्व कप के पहले एशिया कप है और विश्व कप के लिए अभी 1 महीने का समय बचा है। ऐसे में वह फिट हो जाएंगे यह उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि कि शमी ने गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है। भारतीय टीम में चौथे तेज गेंदबाज के रूप में भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि शमी ने विश्व कप 2015 में बेहतरीन गेदबाजी की थी और भारतीय टीम की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। भारतीय टीम युवराज और शमी के टीम में होते हुए काफी संतुलित नजर आती है।
रोहित-शिखर जारी रखेंगे अपना जादू: एशिया कप का आयोजन बांग्लादेश में 24 फरवरी से छह मार्च तक होगा जबकि विश्व टी20 भारत में आठ मार्च से तीन अप्रैल तक खेला जाएगा। ऐसे में भारतीयय सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन अपने हाथ खोलने को एक बार फिर से तैयार हैं। हाल ही के दिनों में उनके बेहतरीन प्रदर्न को देखते हुए इन दोनों की जोड़ी की तुलना विश्व क्रिकेट की सबसे सफल जोड़ी सचिन-गांगुली की जोड़ी से की गई थी। ऐसे में दोनों अपने बेहतरीन प्रदर्न को बरकरार रखना चाहेंगे। रोहित इस समय फॉर् में हैं और उनका बल्ला लगातार न उगल रहा है। वहीं धवन भी दूसरे छोर से अच्छा साथ निभाते हैं। हाल ही में संपन्न हुई टी20 श्रृंला में अमूमन हरर मैच में दोनों ने भारतीय टीम को धमाकेदार शुरुआत दी थी। जो टी20 क्रिकेट के लिहाज से बेहद जरूरी होती है। ये भी पढ़ें: बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने क्या कहा भारतीय टीम के चयन पर
रैना और धोनी फिर से मचाएंगे धमाल: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे श्रृंखला से सुरेश रैना को बाहर निकाल दिया गया था, लेकिन जिस तरह से टी20 श्रृंखला में उन्होंने वापसी की उससे उनके विरोधियों के मुंह पर ताला लग गया है। भारतीय टीम के कप्तान धोनी को एक बार फिर से रैना का साथ मिला है जिसका वह टी20 विश्व कप में भरपूर लाभ उठाना चाहेंगे। रैना के अलावा रहाणे को भी अंडर-15 में जगह दी गई है। ऐसे में धोनी अंडर-11 में किसे जगह देंगे और किसे बाहर बिठाएंगे ये देखना दिलचस्प होगा। हो सकता है धोनी टूर्नामेंटों में ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी करने आएं और अपने करियर के पूर्वार्ध में धमाका करना चाहें।
भारतीय टीम में इस बार तीन ऑलराऊंरडर हार्दिक पांडया, पवन नेगी और रविंद्र जडेजा चुने गए है। ऐसे में भारतीय टीम ऑलराऊडरों पर ज्यादा भरोसा जताते हुए गेंदबाजी की कमियों को पाटना चाहेगी। स्पिन विभाग में भारतीय टीम को आर. अश्विन और जडेजा पर काफी भरोसा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में आर. श्वन ने घातक गेंदबाजी की थी। वहीं तीसरे स्पिनर हरभजन सिंह भी अंतिम 11 में जगह बनाने के लिए आतुर हैं। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी एक बार फिर से अनुभवी आशीष नेहरा और युवा जसप्रीत बुमराह पर होगी।
टीम इंडिया: महेंद्र सिंह धोनी(कप्तान)/विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, सुरेश रैना, आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे, आशीष नेहरा, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह , पवन नेगी, युवराज सिंह, मोहम्मद शमी।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
