Devbrat Bajpai
देवब्रत वाजपेयी क्रिकेटकंट्री हिंदी के साथ senior correspondent के पद पर कार्यरत हैं
Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - January 23, 2016 6:22 PM IST


नमस्कार, आदाब, गुड मॉर्निंग। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे पांचवें एकदिवसीय मैच का आंखों देखा हाल लेकर मैं देवव्रत वाजपेयी आपकी खिदमत में हाजिर हूं। सिडनी में खेले जा रहे पांचवें एकदिवसीय मैच की हर अपडेट और मैच से जुड़ी हर खबर को मैं आपतक पहुंचाऊंगा। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में पहले चार मैच जीतकर सीरीज में 4-0 की बढ़त बना चुकी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अंतिम मैच जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी। भारतीय टीम इस साल अपनी पहली जीत के तलाश में सिडनी पहुंच चुकी है। अब देखना यह है कि भारतीय टीम अपनी पहली जीत हासिल कर पाती है या नहीं। दोनों टीमों के बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में हैं तो जाहिर है कि दर्शकों को एक बार फिर रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। पिछले मैच में एकाएक बल्लेबाजी के ध्वस्त हो जाने से भारत को हार का मुंह देखना पड़ा था। ऐसे में भारतीय टीम वह गलती दुहराना नहीं चाहेगी और अंतिम मैच में एक बेहतरीन जीत अपने नाम करते हुए ऑस्ट्रेलिया को करारा जवाब देना चाहेगी। लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें…
भारतीय खिलाड़ियों ने शुरू से अंत तक एक अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। भारत यही सब कुछ पिछले मैचों से करता आ रहा था, लेकिन उसे फिनिशर नहीं मिल रहा था, जिसकी कमी आज पांडे ने पूरी की। पांडे ने बेहतरीन 81 गेंदों में 104 रन ही नहीं बनाए बल्कि अपनी टीम को जीत भी दिलाई। भारतीय टीम को अब नया बल्लेबाज मिल गया है। पांडे को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच मिला।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांचवें वनडे में 6 विकेट से हराया
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 331/4, 49.4 ओवर में। बल्लेबाजी: , मनीष पांडे 104*(81),गुरकीरत मान 0*(0): मनीष पांडे ने अपना पहला वनडे शतक लगाया और भारत को 49.4 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया पर 6 विकेट से जीत दिलाई। धोनी ने पहली गेंद पर छक्का मारा और वह आउट हो गए। लेकिन इसके बाद पांडे ने मोर्चा संभाला और आते ही चौका मारा। साथ ही अगली गेंद पर दो रन बनाते हुए भारत दो जीत दिलाई।
भारत का चौथा विकेट गिरा, धोनी आउट 34(42) c वार्नर b मार्श 34(42)
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 318/3, 49 ओवर में। बल्लेबाजी: , मनीष पांडे 98*(77), एम एस धोनी 28*(40): फॉकनर के ओवर से 9 रन आते हुए। भारत को अंतिम ओवर में 13 रनों की दरकार। पांडे अपने पहले शतक से सिर्फ दो रन दूर। अब मैच कांट का।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 309/3, 48 ओवर में। बल्लेबाजी: , मनीष पांडे 94*(77), एम एस धोनी 26*(38): पारी के 48वें ओवर में भारत के दोनों बल्लेबाजों ने आखिराकर अपने हाथ खोले और 13 रनों बटोरे। भारत को अब अंतिम दो ओवरों में 22 रनों की दरकार। क्या धोनी और पांडे बना पाएंगे?
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 291/3, 46 ओवर में। बल्लेबाजी: , मनीष पांडे 84*(69), एम एस धोनी 17*(32): धोनी को तेज बल्लेबाजी करने की जरूरत। लगता है आज धोनी का दिन नहीं है। बल्ला कहीं चला रहे हैं गेंद कहीं और जा रही है। बहरहाल पांडे दूसरे छोर से भरपूर जोर लगाते हुए। ऑस्ट्रेलिया की उतनी ही शानदार फील्डिंग। ओवर से 6 रन। अंतिम 24 गेंदों में 40 रनों की जरूरत।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 279/3, 44 ओवर में। बल्लेबाजी: , मनीष पांडे 72*(62), एम एस धोनी 14*(27): भारत के दोनों बल्लेबाज सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए। दोनों बल्लेबाज जानते हैं कि अगर वे अंत तक जमे रहे तो जीत आसान होगी। इसी कोशिश में जुटे हुए दोनों बल्लेबाज। अफवाह उड़ रही हैं कि धोनी इस मैच के बाद संन्यास ले सकतेहैं। हालांकि इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। बोलैंड के ओवर से 7 रन। भारत को 36 गेंदों में 52 रनों की आवश्यकता।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 266/3, 42 ओवर में। बल्लेबाजी: , मनीष पांडे 70*(55), एम एस धोनी 8*(22): बोलैंड की पहली गेंद पर ल्योन ने धोनी का आसान सा कैच छोड़ दिया। यह कैच कितना महंगा साबित होता है। यह तो वक्त ही बताएगा। धोनी न जाने क्यों आज हाथ बांधकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अभी तक उनके बल्ले से कोई भी आक्रामक स्ट्रोक देखने को नहीं मिला है। बोलैंड के ओवर से 9 रन। भारत को 48 गेंदों में 65 रनों की दरकार।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 254/3, 40 ओवर में। बल्लेबाजी: , मनीष पांडे 61*(48), एम एस धोनी 6*(17): डेथ ओवरों में बोलैंड की बेहतरीन गेंदबाजी। एक दम लाइन में गेंद पटकते हुए। धोनी को इ ओवर में बिल्कुल भी शॉट्स खेलने की आजादी नहीं दी। ओवर से मात्र दो रन। भारत रिक्वायर रेट 8 हो गया है अब तेजी से रन बनाने की जरूरत।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 246/3, 38 ओवर में। बल्लेबाजी: , मनीष पांडे 55*(43), एम एस धोनी 4*(10): मनीष पांडे ने अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। भारत को लगभग 7 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन बनाने हैं। वहीं धोनी दूसरे छोर पर अभी अपनी आंखें जमा रहे हैं तो पांडे पर तेजी से रन बनाने का दारोमदरा। वैसे अब तक उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। बोलैंड की इस ओवर में किफायती गेंदबाजी। ओवर से मात्र चार रन। धोनी इस सीरीज में अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। ऐसे में वह इस मैच में बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए अपनी फिजा अच्छी बनाना चाहेंगे।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 234/3, 36 ओवर में। बल्लेबाजी: , मनीष पांडे 46*(36), एम एस धोनी 0*(5): मिचेल मार्श गेंदबाजी फेंकने के लिए आए। पहली चार गेंदों में दो रन बने। अब पूरी तरह से धोनी और पांडे पर दारोमदार। जाहिर है दोनों भारत को यहां से जीत की ओर मोड़ना चाहेंगे। ओवर से तीन रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 231/3, 35 ओवर में। बल्लेबाजी: , मनीष पांडे 43*(33), एम एस धोनी 0*(1): रोहित शर्मा ने अपने 5,000 वनडे रन पूरे किए। मार्श की चौथी गेंद पर दो रन लेकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। हेस्टिंग्स के ओवर की पहली गेंद पर रोहित ने एक बेहतरीन चौका लगाया और अपने शतक की ओर अग्रसर हुए। लेकिन ये क्या रोहित आउट। अभी एक ओवर पहले रोहित का कैच छूटा था और अब रोहित हेस्टिंग्स की एक बेहतरीन गेंद पर वेड को कैच दे बैठे।
भारत का दूसरा विकेट गिरा, रोहित c वेड b हेस्टिंग्स 99(108)
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 220/2, 33 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 89*(98), मनीष पांडे 43*(33): भारत को लगभग सात का रिक्वायर रेट चाहिए और रोहित शतक के करीब हैं। ऐसे में पांडे ने तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली है। ल्योन के ओवर में उन्होंने गगनचुंबी छक्का लगाया। ल्योन के ओवर से कुल 11 रन बने। भारत एक बार फिर से पटरी पर। रोहित बिल्डिंग ब्लॉक का काम करते हुए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 204/2, 31 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 81*(89), मनीष पांडे 35*(30): दोनों बल्लेबाज अब 64 गेंदों में 70 रन जोड़ चुके हैं। पांडे को अभी तक क्यों नहीं खिलाया गया। इसका धोनी को अफसोस जरूर हो रहा होगा। अभी तक पांडे ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। फिर एक मंजे हुए बल्लेबाज कि तरह स्ट्राइक दी। आकर रोहित शर्मा ने चौका लगाया। इस ततरह ओवर से कुल 12 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 183/2, 29 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 70*(83), मनीष पांडे 25*(24): ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ गेंदबाजी के लिए आए। पांडे की बेहतरीन बल्लेबाजी। शॉर्ट गेंद पर चौका बटोरा। ओवर से 8 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 175/2, 28 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 68*(80), मनीष पांडे 19*(21): फॉकनर अन्य गेंदबाजों के मुकाबले काफी किफायती साबित हुए हैं। इस ओवर में भी उन्होंने वह चीज बरकरार रखी और सही लेंथ पर गेंदबाजी की। ओवर से मात्र 2 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 173/2, 27 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 67*(75), मनीष पांडे 18*(20): पांडे की बेहतरीन बल्लेबाजी। आगे आए और गजब का कवर ड्राइव लगाया। फिर बढ़िया फील्डिंग शॉन मार्श के द्वारा। ओवर से 10 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 152/2, 25 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 62*(71), मनीष पांडे 9*(12): दूसरे छोर से पांडे रोहित का अच्छा साथ निभाते हुए। ल्योन की गेंद पर एक अच्छा चौका जड़कर उन्होंने जता दिया कि वह रोहित का साथ निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ओवर से 7 रन बनते हुए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 152/2, 24 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 61*(69), मनीष पांडे 3*(8): रोहित की शानदार बल्लेबाजी। उन्हें छोटी गेंद देना तो मानों पाप है। बोलैंड के ओवर की पांचवीं गेंद को रोहित ने 6 रनों के लिए बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाया। ओवर से सात रन
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 145/2, 23 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 55*(65), मनीष पांडे 2*(6): हेस्टिंग्स दूसरे छोर से लगातार बढ़िया गेंदबाजी कर रहे हैं। इस ओवर में उन्होंने दो दफे रोहित को बीट किया। ओवर की अंतिम गेंद पर रोहित के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद पहली स्लिप पर स्मिथ के हाथ से लगकर चार रन के लिए सीमा रेखा के बाहर चली गई। ओवर से 6 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 139/2, 22 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 50*(60), मनीष पांडे 1*(5): ऑस्ट्रेलियाई टीम की गजब की फील्डिंग। अब तक उन्होंने 3 से 4 चौके बचाए हैं। इस ओवर में रोहित के ऐसे ही स्ट्रोक को सीमा रेखा के बाहर जाने से बचाया। बहरहाल ओवर की अंतिम गेंद पर एक तेज रन लेकर रोहित ने वनडे का 28वां अर्धशतक जमाया।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 134/2, 21 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 46*(55), मनीष पांडे 0*(4): हेस्टिंग्स की बेहतरीन गेंदबाजी। दूसरी गेंद पर उन्होंने कोहली को आउट किया। उसके बाद लगातार गेंदों पर उन्होंने पांडे को बांधे रखा। हेस्टिंग्स का मेडन ओवर समाप्त।
भारत का दूसरा विकेट गिरा, विराट कोहली आउट, कोहली c वेड b हेस्टिंग्स 8(11), बाहर जाती गेंद से छेड़खानी का प्रयास करते हुए कोहली ने गंवाया अपना विकेट।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 134/1, 20 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 46*(55), विराट कोहली 8*(9): कोहली का शानदार स्ट्रोक, बस कलाइयों के सहारे गेंद को सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए पहुंचा दिया। दूसरी गेंद पर कोहली ने दो रन दौड़कर लिए। ओवर से सात रन। भारत को अभी भी 197 रनों की दरकार।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 127/1, 19 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 46*(55), विराट कोहली 1*(3): हेस्टिंग्स लौटते हुए। पहली गेंद पर थर्डमेन का चौका, धवन आउट। धवन एक बड़ा स्ट्रोक लगाने के प्रयास में लॉन्ग ऑफ में कैच दे बैठे। हेस्टिंग्स ने इस ओवर में दो वाइड डालीं। ओवर से कुल 8 रन।
भारत का पहला विकेट गिरा, धवन आउट, धवन c एस मार्श b हेस्टिंग्स 78(56)
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 119/0, 18 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 45*(54), शिखर धवन 74*(54): दर्शनीय स्ट्रोक, धवन के दोनों पैर हवा में और गेंद थर्डमेन सीमा रेखा के बाहर। गजब की बल्लेबाजी। मार्श ने ओवर की पांचवीं गेद पर रोहित को ऑफ स्टंप के बाहर बीट किया। बहरहाल ओवर से 7 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 112/0, 17 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 43*(50), शिखर धवन 69*(52): पहली चार गेंदों पर ल्योन ने 2 रन दिए थे, लेकिन धवन ने आते ही उनकी गेंद पर दो फील्डरों के बीच से लेट कट खेला और चौका बटोरा। अंतिम गेंद पर वह बड़ा शॉट लगाना चाहते थे लेकिन गेंद उछलकर पीछे की ओर गई और एक रन बना। इस तरह ओवर से 7 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 105/0, 16 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 42*(47), शिखर धवन 63*(49): फॉकनर अकेले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं जो अभी तक भारतीय बल्लेबाजों को बांध पाए हैं। लेकिन इस बार फॉकनर भी महंगे साबित हुए। ओवर से 8 रन। रोहित और धवन अच्छे टच में।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 97/0, 15 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 38*(44), शिखर धवन 59*(46): दोनों भारतीय बल्लेबाजी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए। ल्योन के इस ओवर में दोनों बल्लेबाज संभलकर बल्लेबाजी करते नजर आए। दोनों ने ओवर से कुल 4 रन बनाए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 88/0, 13 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 31*(35), शिखर धवन 56*(43): गेंदबाजी में परिवर्तन नाथन ल्योन आते हुए। पहली गेंद को हल्के हाथों से खेलकर रोहित ने एक रन लिया। धवन ने ओवर की तीसरी गेंद को छः रनों के लिए बाउंड्री लाइनके बाहर पहुंचाया और अपना 17वां अर्धशतक पूरा किया। ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित ने दो रन दौड़कर पूरे किए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 78/0, 12 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 29*(32), शिखर धवन 49*(40): क्लासिक स्ट्रोक रोहित शर्मा के बल्ले से निकलता हुआ। बस टाइमिंग के सहारे गेंद को सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए पहुंचाया। ओवर से 6 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 72/0, 11 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 24*(28), शिखर धवन 49*(38): इस ओवर में मिचेल मार्श प्रभाव छोड़ते नजर आए और पहली चार गेंदों में बल्लेबाजों को शॉट खेलने के मौके नहीं दिए। ओवर से पांच रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 68/0, 10 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 21*(25), शिखर धवन 47*(35): दूसरे छोर से फॉकनर गेंदबाजी के लिए आए। पहले ओवर में लाइन में गेंदबाजी करते हुए। ओवर से मात्र 3 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 65/0, 9 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 19*(21), शिखर धवन 46*(33): दूसरे छोर से मिचेल मार्श गेंदबाजी में परिवर्तन के तौर पर आए। लेकिन धवन के तूफान के आगे फीके। धवन ने उनके ओवर की दूसरी गेंद पर लॉन्ग लेग का छक्का लगाया तो तीसरी गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव क्लासिक चौका लगाया। ओवर से 13 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 52/0, 8 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 17*(18), शिखर धवन 35*(30): दोनों छोरों से रनों की बारिश सी हो रही है। रोहित ने बोलैंड के ओवर की पहली दो गेंदों पर लगभग एक जैसे स्ट्रोक्स खेल कर 2 चौके लगाए। वहीं ओवर की पांचवीं गेंद पर धवन ने लॉन्ग लेग का चौका लगाया। बहरहाल अगर फील्डर थोड़ा पीछे होता तो वह कैच आउट हो सकते थे। ओवर से 13 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 39/0, 7 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 8*(15), शिखर धवन 31*(27): हेस्टिंग्स की पहली गेंद पर धवन ने लॉन्ग ऑफ का शानदार छक्का लगाया जिसे दर्शकदीर्घा में एक दर्शक ने कैच किया। अगली गेंद पर धवन हड़बड़ा से गए जब गेंद उनके बल्ले से लगकर थर्डमेन की ओर उछली। लेकिन इसी बीच उन्होंने दौड़कर दो रन ले लिए। ओवर की पांचवीं गेंद पर धवन ने कवर के ऊपर से चौका लगाया। इ तरह से ओवर से कुल 12 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 27/0, 6 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 8*(15), शिखर धवन 19*(21): बेहतरीन बल्लेबाजी दोनों सलामी बल्लेबाजों के द्वारा। धवन ने बोलैंड की तीसरी गेंद को प्वाइंट क्षेत्र से सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया। चौथी गेंद पर वह भाग्यशाली रहे। वह गेंद को ऑनसाइड में खेल रहे थे और गेंद थर्डमेन की ओर हवा में उछली। दरअसल वहां कोई फील्डर मौजूद नहीं था। ओवर से 7 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 20/0, 5 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 7*(12), शिखर धवन 13*(18): पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने बैकवर्ड प्वाइंट का जबरदस्त चौका लगाया। रोहित आज भी पूरे शबाब में नजर आ रहे हैं जो भारतीय टीम के लिए अच्छी बात है। तीसरी गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। तो पांचवीं गेंद को चतुराई से खेलकर धवन ने 2 रन लिए। ओवर से 8 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 12/0, 4 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 2*(9), शिखर धवन 10*(15): शुरुआती दो गेंदों पर बोलैंड ने धवन को बुरी तरह से बीट किया। अगली गेंद को हल्के हाथों से खेलकर धवन ने दो रन लिए। अगली गेंद पर धवन ने बड़ा स्ट्रोक मारने की कोशिश की, लेकिन एक बार वह फिर से चूके। अगली गेंद को उन्होंने दो फील्डिरों के बीच से निकाला और दो रन बटोरे। इस तरह से ओवर से कुल 4 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 8/0, 3 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 2*(8), शिखर धवन 6*(10): हेस्टिंग्स के ओवर की पहली गेंद पर धवन ने ऑफ साइड पर खेलकर 2 रन लिए। अगली गेंद पर रोहित के साथ अच्छी विकटों के बीच दौड़ दिखाई और सिंगल चुराया। शर्मा ने ओवर की चौथी गेंद को थर्डमेन की दिशा में खेलकर एक रन बटोरा। अगली गेंद पर धवन ने एक रन लिया। इस तरह ओवर से कुल 5 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 3/0, 2 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 1*(6), शिखर धवन 2*(6): दूसरे छोर से गेंदबाजी की शुरुआत स्कॉट बोलैंड ने की। बोलैंड ने ओवर की दूसरी गेंद पर धवन को ऑफ स्टंप के बाहर बीट किया। अगली गेंद पर धवन ने अपने आपको संभाला और ऑन साइड में खेलकर एक रन लिया। अंतिम गेंद पर बोलैंड ने रोहित को उसी अंदाज में बीट किया। ओवर से मात्र 1 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 2/0, 1 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 1*(4), शिखर धवन 1*(2): रोहित शर्मा और शिखर धवन पहले ओवर में संभल कर बल्लेबाजी करते नजर आए। दोनों ने सिंग्ल्स लेने पर ज्यादा भरोसा दिखाया। धवन ने पिछले मैच में अपने 3,000 रन पीरे किए थे। वह तीसरे सबसे तेज 3,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजी बने थे।
दोनों भारतीय बल्लेबाज अपने गार्ड देने हुए। पहला ओवर फेंकने के लिए जॉन हेस्टिंग्स तैयार।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 331 रनों का लक्ष्य
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 330/7, 50 ओवर में। बल्लेबाजी: मिचेल मार्श 102*(84), जॉन हेस्टिंग्स 2*(3): पारी का 49वां ओवर बुमराह ने किसी मंजे हुए गेंदबाज की तरह किया और ओवर से मात्र 3 रन दिए। मार्श ने इसी ओवर में एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। इस मैच में जहां गेदबाजों की बेतरतीब धुनाई हुई। वहां बुमराह ने अपने 10 ओवरों में 40 रन देकर 2 विकेट लिए। साथ ही मार्श ने इस मैच में अपनी मेडेन वनडे शतक लगाया। 50 ओवर ईशांत ने फेंका और लगातार लाइन में गेंदें फेंकी। उनके ओवर से मात्र 4 रन आए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 331 रन बनाने का लक्ष्य दिया।
ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा, फॉकनर आउट, फॉकनर बोल्ड बुमराह 1(3), बुमराह की यॉर्कर गेंद पर शॉट खेलने गए फॉकनर क्लीन बोल्ड हो गए। युवा गेंदबाज रंग में।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 323/6, 48 ओवर में। बल्लेबाजी: मिचेल मार्श 99*(77), जेम्स फॉकनर 1*(2): उमेश यादव ओवर दूसरी गेंद पर वेड के हाथों छक्का खा गए। अगली गेंद जो बाहर जा रही थी उसका वेड ने पीछा किया। बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई गेंद धोनी के हाथों में समां गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने अपना छठा विकेट गंवा दिया। यादव के ओवर से 10 रन।
ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा, वेड आउट, वेड c धोनी b यादव 36(27)
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 303/5, 46 ओवर में। बल्लेबाजी: मिचेल मार्श 89*(71), मैथ्यू वेड 26*(23): पिछले ओवर में बुमराह की गेंद पर छक्का लगा, लेकिन उन्होंने अपने आपको अच्छी तरह से संभाला और ओवर से मात्र 10 रन दिए। इस ओवर में रिषी फिर से गेंदबाजी आक्रमण में वापस लौटे। रिषी के ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्श ने चौका लगाया। ओवर से 10 रन। ऑस्ट्रेलिया ने आज शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए थे, लेकिन उसके बावजूद इतने ज्यादा रन बन गए यह हैरत की बात है।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 282/5, 44 ओवर में। बल्लेबाजी: मिचेल मार्श 75*(75), मैथ्यू वेड 21*(17): रिषी की पहली दो गेंदों पर दो रन बने। तीसरी गेंद पर वेड ने चौका लगाया। चौथी गेंद पर वेड ने तीन रन लिए। पांचवीं गेंद पर मार्श ने सिंगल लिया। जिस तरह की बल्लेबाजी ऑस्ट्रेलिया कर रहा है। उसे देखते हुए वह 300 से निर्विवाद ऊपर जाता दिखाई दे रहा है। ओवर से 12 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 264/5, 42 ओवर में। बल्लेबाजी: मिचेल मार्श 71*(61), मैथ्यू वेड 8*(11): दूसरे छोर से गेंदबाजी में परिवर्तन। रिषी धवन आक्रमण में आते हुए। पहली तीन गेंदों में रिषी ने 3 रन दिए थे, लेकिन पांचवीं गेंद पर वेड ने चौका लगा दिया। रिषी के ओवर से कुल 8 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 249/5, 40 ओवर में। बल्लेबाजी: मिचेल मार्श 64*(56), मैथ्यू वेड 1*(2): पिछला ओवर ईशांत के लिए अच्छा रहा और उन्होंने वॉर्नर को वापस भेजा। लेकिन इस ओवर में उमेश फिर से मार्श के बनी बेन और उन्होंने धड़ाधड़ दो चौके ठोके। उमेश एक बार फिर से महंगे साबित हुए ओवर से 14 रन। अभी तक उमेश 7 ओवरों में 72 रन दे चुके हैं।
वॉर्नर इस गेंद को एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से मारना चाहते थे। लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए बेकवर्ड प्वाइंट की ओर उछल गई और जडेजा ने एक आसानी सा कैच लेते हुए वॉर्नर को चलता किया।
ऑस्ट्रेलिया का पांचवा विकेट गिरा, वॉर्नर c जडेजा b शर्मा 122(113)
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 229/4, 38 ओवर में। बल्लेबाजी: मिचेल मार्श 51*(50), डेविड वॉर्नर 116*(108): ईशांत शर्मा का पिछला ओवर अच्छा खासा महंगा साबित हुआ और ओवर से 14 रन बने। इस ओवर में बुमराह की पहली गेंद पर एक रन लेकर मार्श ने अपना अर्धशतक पूरा किया। बहरहाल ओवर से कुल 4 रन। बुमराह की अच्छी गेंदबाजी।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 211/4, 36 ओवर में। बल्लेबाजी: मिचेल मार्श 49*(46), डेविड वॉर्नर 100*(100): जितने युवा क्रिकेटरों ने अभी तक इस श्रृंखला में भारत की ओर से खेला है उनमें सबसे ज्यादा प्रभावित बुमराह ने किया है। बुमराह के ओवर में वॉर्नर ने अपना शतक भी पूरा किया। वॉर्नर का यह भारत के खिलाफ पहला शतक है। बुमराह के ओवर से 5 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 200/4, 34 ओवर में। बल्लेबाजी: मिचेल मार्श 44*(40), डेविड वॉर्नर 95*(94): जडेजा का पिछला ओवर बढ़िया रहा और उन्होंने मात्र एक रन खर्च किया। भारत को इसी तरह की गेंदबाजी की जरूरत है जो रनों के बहाव रोक सके। इस ओवर में बुमराह को धोनी गेंदबाजी आक्रमण में वापस लाए। अपने पहले मैच में बुमराह ने प्रभावशाली गेंदबाजी की है। इस ओवर में ऑस्ट्रेलिया के 200 रन पूरे हुए। बुमराह के ओवर से मात्र 2 रन। बुमराह 6-0-19-1
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 196/4, 32 ओवर में। बल्लेबाजी: मिचेल मार्श 41*(37), डेविड वॉर्नर 94*(85): भारत ने एक समय 117 रनों पर चार विकेट निकाल लिए थे, लेकिन वॉर्नर और मार्श ने फिर से पांचवें विकेट के लिए अच्छी भागीदारी करके भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। भारत को अगर ऑस्ट्रेलिया को रोकना है तो इस जोड़ी को जल्दी तोड़ना बेहद जरूरी। इस ओवर में यादव फिर से महंगे साबित होते हुए। ओवर की तीसरी गेंद पर मार्श ने फाइन लेग का गगनचुंबी छक्का लगाया तो चौथी गेंद पर डीप बैकवर्ड प्वाइंट का चौका लगाया। इस तरह ओवर से 16 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 176/4, 30 ओवर में। बल्लेबाजी: मिचेल मार्श 26*(30), डेविड वॉर्नर 88 *(80): उमेश की पहली गेंद पर वॉर्नर भाग्यशाली रहे। उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई गेंद धोनी से कुछ दूर हवा में उछली और सीमा रेखा के बाहर चली गई। अगली गेंद पर वॉर्नर ने एक रन लिया। इसके बाद मिचेल मार्श ने तीन गेंदों पर धड़ाधड़ तीन चौके लगाए। ओवर से कुल 14 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 162/4, 29 ओवर में। बल्लेबाजी: मिचेल मार्श 17*(26), डेविड वॉर्नर 83 *(78): ऑस्ट्रेलिया के भले 4 विकेट गिर चुके हैं, लेकिन उनका रन रेट अभी भी 5 से ऊपर है। यही तो टीम ऑस्ट्रेलिया की खासियत है। जडेजा का एक और किफायती ओवर समाप्त होता हुआ। ओवर से 3 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 150/4, 27 ओवर में। बल्लेबाजी: मिचेल मार्श 15*(22), डेविड वॉर्नर 73 *(70): पारी के 27वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के 150 रन पूरे हुए। अगर यहां से अंदाजा लगाया जाए तो ऑस्ट्रेलिया 270-280 के आसपास पहुुंचता नजर आता है। भारत ऑस्ट्रेलिया को 250 के पहले थामने की कोशिश करेगा। जडेजा के ओवर से 4 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 146/4, 26 ओवर में। बल्लेबाजी: मिचेल मार्श 13*(19), डेविड वॉर्नर 71 *(67): अन्य मैचों के मुकाबले भारत ने आज बेहतर गेंदबाजी की है। आज अगर भारत ऑस्ट्रेलिया को 300 के अंदर रोकने में कामयाब हो पाता है तो इस मैच में पहली जीत दर्ज कर सकता है। रिषी के ओवर से 6 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 140/4, 25 ओवर में। बल्लेबाजी: मिचेल मार्श 10*(13), डेविड वॉर्नर 71 *(67): रविंद्र जडेजा आज कुछ ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए हैं। इस ओवर से 6 रन, वॉर्नर खतरनाक होते जा रहे हैं उन्हेें जल्दी आउट करना बेहद जरूरी। भारत को अपनी खराब फील्डिंग से भी सबक लेने की जरूरत है। खराब फील्डिंग का सिलसिला इस मैच में भी खूब देखने को मिल रहा है।
ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा शॉन मार्श आउट 7 रन बनाकर आउट, मार्श रन आउट (उमेश यादव /गुरकीरत मान)
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 117/3, 21 ओवर में। बल्लेबाजी: शॉन मार्श 7*(14), डेविड वॉर्नर 57 *(56): जडेजा के पहली गेंद पर वार्नर ने शानदार चौका मारा और दूसरी गेंद पर दो रन और तीसरी चौथी,पांचवीं गेंद से कोई रन नहीं बना, अंतिम गेंद से 1 रन बना इस तरह से जडेजा के इस ओवर में 7 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 109/3, 20 ओवर में। बल्लेबाजी: शॉन मार्श 7*(14), डेविड वॉर्नर 50*(50): इस ओवर में ईशांत ने नो बॉल डाली। लग रहा था कि अगली गेंद पर उनकी शामत आएगी, लेकिन ईशांत की बढ़िया गेंदबाजी और वॉर्नर को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। ओवर की पांचवीं गेंद को वॉर्नर ने फाइन लेग की ओर खेलकर 1 रन लिया। ओवर से 4 रन। साथ ही वॉर्नर ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 105/3, 19 ओवर में। बल्लेबाजी: शॉन मार्श 6*(12), डेविड वॉर्नर 48*(45): ओहोहोहो…रिषी धवन की दूसरी गेंद पर घुटनों के बल बैठकर वॉर्नर ने डीप एक्स्ट्रा कवर का शानदार छक्का लगाया। ओवर से 12 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 93/3, 18 ओवर में। बल्लेबाजी: शॉन मार्श 5*(10), डेविड वॉर्नर 38*(41): ईशांत शर्मा दूसरे छोर से गेंदबाजी में लौटते हुए। धोनी का एक अच्छा फैसला। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद को मिड ऑनकी ओर खेलकर वॉर्नर ने एक रन लिया। चौथी, पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं। लगातार ईशांत गुड लेंथ के आसपास गेंदें फेंक रहे हैं। अंतिम गेंद पर मार्श ने दौड़कर दो रनलिए। ओवर से तीन रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 85/3, 16 ओवर में। बल्लेबाजी: शॉन मार्श 2*(4), डेविड वॉर्नर 33*(35): बुमराह की पहली गेंद पर बाई के चार रन पड़ते हुए। यह गेंद टप्पा खाने के बाद नीची रही। वॉर्नर भाग्यशाली रहे कि कि स्टंप्स के सामने गेंद नहीं थी। तीसरी गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर वॉर्नर ने एक रन लिया। बुमराह के इस ओवर से कुल 7 रन।
रिषी का वनडे में यह पहला विकेट, यह शॉर्ट गेंद थी जो ऑफ स्टंप के बाहर जा रही थी। बेली ने इसे ऑन साइड की ओर खेलना चाहा, लेकिन जल्दी खेल गए और गेंद हवा में उछल गई जिसे बड़ी आसानी से ईशांत ने कैच कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा, जॉर्ज बेली आउट, बेली c ईशांत b रिषी 6(14)
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 73/2, 14 ओवर में। बल्लेबाजी:जॉर्ज बेली 6*(11), डेविड वॉर्नर 27*(30): बुमराह अपनी गेंदों से लगातार परेशान कर रहे हैं। इस ओवर से उनके चार रन। अगर वह एकाध विकेट और जल्द ही निकाल देते हैं तो भारत इस मैच में अच्छी वापसी कर पाएगा।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 64/2, 12 ओवर में। बल्लेबाजी:जॉर्ज बेली 0*(1), डेविड वॉर्नर 26*(28): बुमराह की बेहतरीनगेंदबाजी, वह लगातार लाइन पर गेंदें फेंक रहे थे। इसी का उन्हें फायदा मिला और भारत को उन्होंने महत्वपूर्ण स्मिथ का विकेट दिलवाया। ओवर से मात्र एक रन। बुमराह का गेंदबाजी विश्लेषण 3-0-11-1
ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट, स्मिथ आउट, स्मिथ c रोहित शर्मा b बुमराह 28(37)
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 63/1, 11 ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 28*(33), डेविड वॉर्नर 25*(27): दूसरे छोर से रिषी धवन गेंदबाजी के लिए आए। रिषी की गेंदों में पेस नहीं है। ऐसे में उन्हें पेस के हिसाब से गेंदबाजी करने की जरूरत। पहली गेंद पर रिषी की एक रन बना। इसके बाद ओवर की अँतिम गेंद पर वॉर्नर ने एक रन लिया। ओवर से मात्र दो रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 61/1, 10 ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 27*(32), डेविड वॉर्नर 24*(22): बुमराह की पहली तीन गेंदों पर एक रन बना। चौथी गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर स्मिथ ने तीन रन दौड़े। ओहोहो…वॉर्नर का करारा प्रहार चार रन, डीप मिड विकेट से सनसनाता हुआ सीमा रेखा के बाहर। ओवर से कुल 8 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 53/1, 9 ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 24*(29), डेविड वॉर्नर 20*(19): दूसरे छोर से उमेश गेंदबाजी करने के लिए आए। लेकिन स्मिथ ने उनके ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाया दिया। अगली गेंद को बैकवर्ड स्कवेयर लेग की ओर खेलकर दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर डीप मिड विकेट का शानदार चौका लगाया। इस तरह उमेश का एक और महंगा ओवर समाप्त होता हुआ। खराब लेंथ पर गेंदबाजी।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 42/1, 8 ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 14*(24), डेविड वॉर्नर 19*(18): नए नवेले तेज गेंदबाज बुमराह दूसरे छोर से गेंदबाजी करते हुए। बुमराह ने अपने पहले ओवर में मात्र तीन रन दिए। अच्छी लाइन पर गेंदबाजी करते हुए बुमराह।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 39/1, 7 ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 12*(19), डेविड वॉर्नर 18*(17): इस ओवर की पहली तीन गेंदों पर दो रन बने। लेकिन चौथी गेंद जो शॉर्ट औऱ ऑफ स्टंप के बाहर जा रही थी उस पर स्मिथ ने कारारा प्रहार किया और गेंद को चार रन के लिए सीमा रेखा के बाहर पहुंचा दिया। ओवर से कुल 6 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 33/1, 6 ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 7*(14), डेविड वॉर्नर 17*(16): इस ओवर में उमेश भी गुड लेंथ का सहारा लेते नजर आए। ओवर की दूसरी गेमद को स्मिथ ने मिड ऑन से दूर खेलकर एक रन लिया। वहीं अगली गेंद पर वॉर्नर ने एक रन लिया। ओवर की पांचवीं गेंद पर लेग बाई के सहारे एक रन बना। ओवर से कुल 3 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 30/1, पांच ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 6*(10), डेविड वॉर्नर 16*(10): ईशांत शर्मा की पहली दो गेंदों पर दो रन बने। चौथी गेंद पर स्मिथ ने तीन रन लिए। वहीं पांचवीं गेद को वॉर्नर ने बैकवर्ड स्कवेयर लेग की ओर खेलकर 2 रन लिए। इस तरह ओवर में कुल 7 रन बने।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 23/1, चार ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 2*(7), डेविड वॉर्नर 13*(11): उमेश की पहली गेंद पर वॉर्नर ने दौड़कर तीन रन लिए। तीसरी गेंद उमेश ने वाइड डाली। चौथी गेंद पर स्मिथ ने एक रन लिया और वॉर्नर को स्ट्राइक पर लाए। ओवर की अंतिम गेंद उमेश शॉर्ट कर बैठे और वॉर्नर ने उसका भरपूर फायदा उठाया। गेंद को चार रनों के लिए सीमा रेखा के बाहर का रास्ता दिखाया। महंगा ओवर।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 14/1, तीन ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 1*(4), डेविड वॉर्नर 6*(6): ईशांत शर्मा की इस ओवर में भी शानदार गेंदबाजी। अधिकतर गेंदों को वह गुड लेंथ पर पटक रहे हैं और बल्लेबाज को ज्यादा हाथ खोलने का मौका नहीं दे रहे हैं। चौथी गेंद पर स्मिथ ने फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन लिया। अंतिम गेंद को बैकवर्ड स्कवेयर लेग की ओर खेलकर वॉर्नर ने एक रन लिया। इस तरह ओवर से मात्र दो रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 12/1, दो ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 0*(0), डेविड वॉर्नर 6*(6): दूसरा ओवर उमेश यादव ने फेंका। वॉर्नर ने यादव की पहली गेंद पर दो रन दौड़ कर लिए। उसके बाद उन्होंन अगली तीन गेंदों से कोई छेड़खानी नहीं की। पांचवीं गेंद पर वॉर्नर ने डीप एक्स्ट्रा कवर का चौका जड़ा। इस तरह इस ओवर से भी 6 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 6/1, एक ओवर में। बल्लेबाजी: डेविड वॉर्नर 0*(0): ईशांत की दूसरी गेंद पर फिंच ने दो रन लिए तो चौथी गेंद पर लॉन्ग ऑफ का चौका जड़ दिया। लेकिन अंतिम गेंद पर ईशांत ने झंडे गाड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया और फिंच को 6 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर एलबीडब्लयू आउट कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा, एरन फिंच आउट, एरन फिंच b एल्बीडब्ल्यू ईशांत शर्मा 6(6)
फिंच और वॉर्नर मैदान पर। फिंच पहली गेंद खेलते हुए ईशांत शर्मा ने पहला ओवर फेंका। सूर्यदेवता बादलों के झुरमुट से बाहर निकल आए हैं और खिलाड़ी भी मैदान में दस्तक दे चुके हैं। धोनी के रणबांकुरे 5-0 के व्हाइटवाश से जरूर निजात पाना चाहेंगे।
टीमें:
भारत(अंतिम एकादश): शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, मनीष पांडे, एम एस धोनी(कप्तान/विकेटकीपर), गुरकीरत सिंह मान, रविंद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, रिषि धवन, जसप्रित बुमराह
ऑस्ट्रेलिया(अंतिम एकादश): एरन फिंच, डेविड वॉर्नर, स्टीवन स्मिथ(कप्तान), शॉन मार्श, मिचेल मार्श, जॉर्ज बेली, मैथ्यू वेड(विकेटकीपर), जेम्स फॉकनर, स्कॉट बोलैंड, जॉन हेस्टिंग्स, नाथन ल्योन
टॉस अपडेट: भारत ने टॉस जीता, पहले फील्डिंग करने का फैसला
मैदान के ऊपर काले बादल छा रहे हैं जो इस मैच में खलल डाल सकते हैं। कल इस मैदान पर हल्की बूंदा-बांदी हुई थी। बहरहाल आज उम्मीद यही है कि कि ये बादल जल्दी ही छट जाएं।
भारतीय टीम अगर सीरीज में अपना सूपड़ा साफ होने से बचाना चाहती है तो अंतिम वनडे मैच में टीम में कुछ परिवर्तनों की जरूरत है। धोनी को गुरकीरत मान और भुवनेश्वर कुमार की जगह टीम में आर. अश्विन और बरिंदर स्रान को जगह देनी चाहिए। वहीं मनीष पांडे चोटिल अजिंक्य रहाणे की जगह लेने को तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में अब तक धमाकेदार बल्लेबाजी की है, साथ ही केनबरा में अपनी गेंदबाजी का करिश्मा भी दिखाकर बता दिया कि वे किसी भी परिस्थिति में भारतीय टीम से मुकाबला करने को तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया की मैच जिताऊ टीम को देखते हुए यह कहना लगभग नामुमकिन लगता है कि वह अपनी टीम में कोई परिवर्तन करेंगे। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल चोट की वजह से इस मैच से बाहर हो सकते हैं ऐसे में उनकी जगह शॉन मार्श को अँतिम एकादश में खिलाया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया पांचवें वनडे मैच के शुरू होने से पहले जीत की प्रबल दावेदार है और उनके पास 5-0 से सीरीज जीतने का मौका भी है। वहीं भारत साल 2012 के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में अपनी पहली जीत को लेकर आतुर है। ऐसे में भारतीय टीम को शारीरिक व मानसिक दोनों प्लेटफॉर्म पर उत्कृष्ट खेल दिखाना होगा।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
