add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज है महेंद्र सिंह धोनी का नाम

क्या आपको पता है कि महेंद्र सिंह धोनी का नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज है।

user-circle cricketcountry.com Written by Viplove Kumar
Last Published on - July 7, 2019 8:44 AM IST

आईसीसी विश्व कप 2011 का खिताब जीत साल 1983 का कारनामा 28 साल बाद दोहराकर महेंद्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट में अमर हो गए। धोनी के फैंस उनके पैर छूने मैदान तक पहुंच जाते हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड बनाए हैं। क्या आपको पता है कि धोनी का नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज है।

धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को टेस्ट और वनडे में नंबर वन तक पहुंचाया था। पूर्व कप्तान के नाम भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के बाद भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। मौजूदा टीम में धोनी के पास क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट को मिलाकर सबसे ज्यादा रन हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में धोनी का नाम

पूर्व भारतीय कप्तान का नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज है। वजह है उनका विश्व कप 2011 में लगाया गया विजयी छक्का। धोनी ने भारतीय टीम को विश्व कप फाइनल में छक्का लगाकर श्रीलंका के खिलाफ जीत दिलाई थी। धोनी ने फाइनल में जिस बल्ले से छक्का लगाया था वह दुनिया का सबसे महंगा बल्ला बन चुका है।

लाखों डॉलर में बिका धोनी का बल्ला

भारत की एक कंपनी आर के ग्लोबल एंड सेक्योरिटि लिमिटेड ने महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले को खरीदने के लिए लाखो डॉलर की रकम चुकाई। इसकी कीमत 1 लाख 61 हजार 295 डॉलर लगाई गई। इतनी उंची कीमत में बिकने की वजह से इसका नाम गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया है ।