This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
जानिए भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच में टीम इंडिया के जीत के हीरो रहे मनीष पांडे के बारे में
मनीष के क्रिकेट के प्रति मेहनत व समर्पण ने उन्हें अंडर 19 टीम का हिस्सा भी बनाया।
Written by Vivek Kumar
Last Updated on - February 20, 2016 3:40 PM IST


इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए अंतिम मुकाबले के हीरो रहे 26 वर्षीय मनीष पांडे ने शानदार पारी खेल कर भारतीय टीम को क्लीन स्वीप से बचाया और टीम इंडिया को जीत दिलाई आइए जानते हैं कल के मैच के हीरो रहे व मैन द मैच रहे भारतीय क्रिकेटर मनीष पांडे के बारे में – क्रिकेटर मनीष पांडे दाएं हाथ के मध्यम क्रम के बल्लेबाज है। कर्नाटक के तरफ से खेलने वाले मनीष के दिल में शुरू से ही क्रिकेट के प्रति का जुनून था और टीम इंडिया के लिए खेलना चाहते थे। बचपन से ही मनीष का पसंदीदा खेल क्रिकेट रहा। स्कूल के दिनों में तीसरी क्लास से ही उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और जमकर क्रिकेट मैदान पर पसीना बहाते थे। मनीष के क्रिकेट खेल के प्रति मेहनत व समर्पण ने उन्हें अंडर 19 टीम का हिस्सा बनाया। आपको बता दें कि मनीष अंडर-19 विश्व कप 2008 के विजयी टीम में भी शामिल थे। वे पहली बार आईपीएल में चुने गए। मनीष की खेल प्रतिभा को मुंबई इंडियन्स ने पहचाना और अपनी टीम में जगह दी। ये भी पढ़ें: पुलिसकर्मियों के जीवन पर बनी फिल्म को सचिन ने सराहा
मनीष ने अपना पहला शतक आईपीएल लगाया। जिसके बाद सन 2014 में उन्हें कोलकाता नाईट राइडर्स ने अपने टीम में चुना। आईपीएल के सातवें संस्करण 2014 में मनीष के शानदार मैच जीताऊ पारी के बदौलत उनकी टीम कोलकाता नाईट राइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब पर विजय प्राप्त की। अपने शानदार पारी के जरिए मनीष ने शाहरूख खान के साथ ही तमाम क्रिकेट फैन्स का दिल भी जीत लिया। सभी के जुबान पर सिर्फ मनीष पांडे का ही नाम थे। आईपीएल-7 में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स चैम्पियन बनी थी। जीत के बाद शाहरुख ने कहा था, मुझे पता है मनीष मेरे लिए कमाल करेगा। वैसा हुआ भी। ये भी पढ़ें: टीम इंडिया से मिली हार के बाद स्टीव स्मिथ ने दिया बड़ा बयान
अगर बात करे तो मनीष ने अपना पहला अन्तर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच 14 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला और बड़ी सफलता से केदार जाधव के साथ मिलकर 144 रनों की शानदार साझेदारी की। मनीष के इसी शानदार पारी के बदौलत उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया दौरे में चुना गया।
TRENDING NOW
2016 भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच सीरीज के अंतिम वनडे मैच में मनीष ने शानदार 104 रन नाबाद बनाए जिसकी बदौलत टीम इंडिया को जीत हासिल हुई इस मैच में मनीष ने 81 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके व एक छक्का लगाया जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर ऑस्ट्रेलियाई चुनौती 331 रनों के लक्ष्य को जीत से पूरा किया।
