- क्रिकेट न्यूज़
- News
- mayank agrawal did not get chance in team india for asia cup
एशिया कप की टीम में किसको मिली जगह, किसके हाथ लगी निराशा
राजस्थान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को टीम में चुना गया है। रिषभ पंत और मयंक अग्रवाल को सलेक्टर्स ने एशिया पर जाने वाली टीम में मौका नहीं दिया है।
Published On Sep 01, 2018, 11:01 PM IST
Last UpdatedSep 01, 2018, 11:01 PM IST
Rishabh Pant © Getty Images
दुबई में अगले महीने खेले जाने वाले एशिया कप के लिए शनिवार को टीम इंडिया का चयन कर लिया गया। राजस्थान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को टीम में चुना गया है। रिषभ पंत और मयंक अग्रवाल को सलेक्टर्स ने एशिया पर जाने वाली टीम में मौका नहीं दिया है।
खलील अहमद और अंबाती रायडू टीम में
चयनकर्ताओं ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को विश्व कप से पहले एक विकल्प के रूप में तैयार करने के लिए एशिया कप में मौका दिया है। जहीर खान और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज खलील को भविष्य का सितारा मान रहे हैं।
इंग्लैंड दौरे पर यो-यो टेस्ट में फेल होने की वजह से ना जा पाने वाले अंबाती रायडू को चयनकर्ताओं ने एशिया कप में टीम में जगह देकर भरोसा जताया है।
रिकॉर्ड तोड़ रन बनाने वाले मयंक को मिली मायूसी
घरेलू टूर्नामेंट में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले केरल के 27 साल के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को एक बार फिर से निराशा हाथ लगी है। मयंक ने रणजी में 105.45 के लाजवाब औसत से 1160 रन बनाए। विजय हजारे ट्रॉफी में मयंक के नाम लगभग 90 के औसत से 723 रन बनाए हैं।
सुरेश रैना की वनडे टीम से छुट्टी
अनुभवी सुरेश रैना को भी चयनकर्ताओं ने तरजीह ना देते हुए आगे बढ़ने का फैसला किया है। रैना को अंबाती रायडू की जगह वनडे टीम में इंग्लैंड के खिलाफ मौका दिया गया था।
उमेश यादव और सिद्धार्थ कौल
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में बाहर बिठाए गए उमेश यादव को एशिया कप के लिए टीम से बाहर रखा गया है। सिद्धार्थ कौल को भी 16 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी गई है।