मिशेल जॉनसन का अदभुत रिकॉर्ड, 2 ओवर में -35 रन देकर झटके 7 विकेट
हम आपको ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे शायद ही आपने पहले सुना हो। ऑस्ट्रेलियाई पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने 2 ओवर में -35 रन देकर 7 विकेट झटके।
Published On Aug 07, 2018, 01:46 PM IST
Last UpdatedAug 07, 2018, 01:46 PM IST
Mitchell Johnson © Getty Images
क्रिकेट के मैदान पर एक से एक शानदार गेंदबाज आते हैं जो अपनी गेंदबाजी से नए रिकॉर्ड बनाते हैं। हम आपको ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे शायद ही आपने पहले सुना हो। ऑस्ट्रेलियाई पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने 2 ओवर में -35 रन देकर 7 विकेट झटके।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने सबको हैरत में डालते हुए दो ओवर की गेंदबाजी में माइनस 35 रन देकर सात विकेट हासिल किए। जी हां, सही पढ़ा आपने ‘माइनस 35 रन’। क्या हुआ ये आंकड़े सुनकर आप चौंक गए ना। आप सोच रहे होंगे कोई गेंदबाज ऐसा कैसे कर सकता है। तो चलिए हम आपकी मुश्किल हल किए देते हैं। दरअसल एक इंडोर क्रिकेट मैच के दौरान जॉनसन ने 2 ओवर की गेंदबाजी कर सात विकेट लेने का कारनामा किया।
जानिए क्या है माइनस रन का फंडा
इस मैच में नियम कुछ ऐसे थे कि हर एक खिलाड़ी को आउट करने के बदले पांच रन गेंदबाज को मिलते थे। जॉनसन ने बना कोई रन दिए हासिल किए सात विकेट नियम के मुताबिक हर एक विकेट के बदले गेंदबाज को मिले पांच रन। दो ओवर की गेंदबाजी खत्म करने के बाद जॉनसन के खाते में सात विकेट और माइनस 35 रन थे।
क्या है इस इंडोर क्रिकेट मैच का नियम
ऑस्ट्रेलिया में खेले गए इंडोर क्रिकेट मैच में 16 ओवर का मैच खेला जाता है। इस मैच एक टीम में आठ खिलाड़ी होते हैं। टीम का हर एक खिलाड़ी दो-दो ओवर की गेंदबाजी करता है।
Mitch Johnson filled in for some mates’ indoor cricket team recently – and picked up some ridiculous figures: https://t.co/BwImV05Nvx pic.twitter.com/eLTbZdSZUz
— cricket.com.au (@CricketAus) August 6, 2018
cricket.com.au ने जॉनसन के इस अदभुत रिकॉर्ड को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस ट्वीट पर जॉनसन ने भी जवाब दिया।