भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में अफगानिस्तान की टीम में 'MS'

क्रिकेट शुरू करने के बाद से ही अफगानिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना हीरो मानते हैं।

Edited By : Viplove Kumar |Jun 12, 2018, 05:47 PM IST

Published On Jun 12, 2018, 05:47 PM IST

Last UpdatedJun 12, 2018, 05:47 PM IST

Mohammad Shahzad Getty Images

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े फैन हैं। वह धोनी को अपना हीरो मानते हैं और खुद को ‘MS’ कहलाना पसंद करते हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/5-afghanistan-players-who-can-trouble-india-in-debut-test-719549″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकेट शुरू करने के बाद से ही अफगानिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बेहद पसंद करते हैं। शहजाद को अपने हीरो एम एस धोनी की तरह की छक्का लगाकर मैच खत्म करना बेहद पसंद है।

मोहम्मद शहजाद को पसंद है ‘MS’ कहलाना

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानने वाले मोहम्मद शहजाद खुद को ‘MS’ कहलाना पसंद करते हैं। वह मैदान पर उनकी तरह से छक्के मारकर मैच खत्म करना पसंद करते हैं। अपनी बड़ी पारी का जश्न भी धोनी के स्टाइल में बल्ले को स्टेन गन बनाकर उससे फायरिंग करते हुए करते हैं।

हेलीकॉप्टर शॉट्स से लेकर विकेटकीपिंग तक में धोनी

धोनी के फैन होने के नाते शहजाद ने उनका हेलीकॉप्टर शॉट्स भी सीख रखा है और विकेटकीपिंग में स्टंपिंग के तरीकों पर भी बारीक नजर रखते हैं। धोनी के पुराने वीडियो देख-देख कर शहजाद ने विकेटकीपिंग सीखी है। वह सिर्फ देखकर ही इसे मैदान पर आजमाते हैं इसकी प्रैक्टिस बहुत कम करते हैं। उनका कहना है वह विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस तब करते हैं जब मूड अच्छा होता है या मौसम सुहावना लगता है।

धोनी पहले हीरो थे अब दोस्त हैं

मोहम्मद शहजाद के हीरो रहे महेंद्र सिंह धोनी अब उनके दोस्त बन चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने पर उनकी धोनी से दोस्ती हुई लेकिन आज भी उनके वह अपना हीरो मानते हैं। उनका कहना है कि धोनी उनके दोस्त और हीरो दोनों हैं।

Editor's Pick