- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Mohammad Shahzad is a dangerous batsman may trouble India in debut test
राशिद खान पर सबकी नजर पर ये अफगानी है सबसे 'खतरनाक'
राशिद खान की फिरकी के जाल में लोग ऐसे फंसे हैं कि टीम के धुरंधर विकेटकीपर के बारे में कोई बात ही नहीं कर रहा।
Published On Jun 12, 2018, 06:52 PM IST
Last UpdatedJun 12, 2018, 06:52 PM IST
Mohammad Shahzad Getty Images
भारत के साथ खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले हर तरफ सिर्फ एक ही गेंदबाजी की बात हो रही है। राशिद खान की फिरकी के जाल में लोग ऐसे फंसे हैं कि टीम के धुरंधर विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद के बारे में कोई बात ही नहीं कर रहा।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/mohammad-shahzad-copy-mahendra-singh-dhonis-every-style-719608″][/link-to-post]
अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज करने जा रही है। मुकाबले से पहले हर तरफ ज्यादातर राशिद खान की ही बातें हो रही है। इस टीम में गेंदबाजी अगर राशिद के उपर टिकी है तो बल्लेबाजी की धुरी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद के चारों तरफ घुमेगी।
बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं शहजाद
अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं। मोहम्मद शहजाद एक मात्र ऐसे अफगानी खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में शतक जमाया है। 2016 जनवरी में शहजाद ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 67 गेंद पर 110 रन की पारी खेली थी।
महेंद्र सिंह धोनी की तरफ छक्के लगाना पसंद है
शहजाद एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिनको अगर अफगानिस्तान की महेंद्र सिंह धोनी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। धोनी की तरह ही छक्के लगाकर मैच खत्म करने का शौक रखते हैं। शहजाद धोनी को आदर्श मानते हैं और उनकी तरह ताबड़तोड़ पारी खेलते हैं।
टी-20 में शतक और फर्स्टक्लास में दोहरा शतक
शहजाद अफगानिस्तान के एक मात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में शतक जमाया हैं। फर्स्टक्लास में शहजाद दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में उनके नाम 150 से उपर के कई स्कोर हैं।
वनडे, टी-20 और फर्स्टक्लास में नाबाद सबसे बड़ी पारी
शहजाद की जो बात उनको सबसे खतरनाक बनाती है वो उनकी बड़ी पारी है। वनडे, टी-20, फर्स्ट क्लास यहां तक की लिस्ट में भी उनकी सर्वाधिक रन की पारी में वो नाबाद रहे हैं। वनडे में 131 रन, टी-20 118 रन , फर्स्ट क्लास 214 रन बनाए हैं ये सभी पारी नाबाद रही है।