Devbrat Bajpai
देवब्रत वाजपेयी क्रिकेटकंट्री हिंदी के साथ senior correspondent के पद पर कार्यरत हैं
Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - November 11, 2016 10:23 AM IST


वनडे क्रिकेट की शुरुआत साल 1971 में हुई थी। पहला वनडे मैच भी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। वनडे क्रिकेट तब 60- 60 ओवरों का खेला जाया करता था। बाद में इसे 50- 50 ओवरों का कर दिया गया और साथ ही कई परिवर्तन देखने को मिले। वनडे में भारत के सचिन तेंदुलकर 18,426 रन बनाकर इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। साथ ही सर्वाधिक शतक जड़ने के मामले में भी सचिन तेंदुलकर 49 शतकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। अब इस बीच सवाल उठता है कि किन टीमों के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड होगा? आज हम आपको साल 1971 से अब तक वनडे की 10 टीमों के प्रदर्शन का लेखा जोखा बताएंगे।
10. बांग्लादेश:

बांग्लादेश ने अपना पहला वनडे मैच साल 1986 में खेला था। तब से अब वे कुल 312 वनडे मैच खेल चुके हैं जिनमें उन्होंने कुल मिलाकर 61,946 रन बनाए हैं। रन बनाने के मामले में वह 10वें नंबर पर हैं। बांग्लादेश ने ये रन 24.40 की औसत के साथ बनाए। इस दौरान बांग्लादेश को 101 जीत और 213 हार मिली हैं। बांग्लादेश का रन रेट भी अभी 4.44 का है। बांग्लादेश का वनडे में सर्वोच्च स्कोर 329 रन हैं। साथ ही वह वनडे में 58 रनों पर भी ऑलआउट हो चुकी है जो उसका सबसे कम स्कोर है। बांग्लादेश का अब तक कोई भी मैच टाई नहीं हुआ है। टेस्ट दर्जा प्राप्त देशों के बीच वह एकमात्र टीम है जिसका कोई भी मैच टाई नहीं हुआ है। [ये भी पढ़ें: 99 रनों पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले 5 सबसे अभागे क्रिकेटर]
9. जिम्बाब्वे:

जिम्बाब्वे ने साल 1983 में वनडे क्रिकेट खेलना शुरू किया था। वे अब तक कुल 474 वनडे खेल चुके हैं। जिनमें उन्होंने कुल 96082 रन बनाए हैं। जिम्बाब्वे को इस दौरान कुल 122 मैचों में जीत और 337 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा उनके 5 मैच टाई हुए हैं। वनडे क्रिकेट में जिम्बाब्वे का रन बनाने का औसत 24.29 का है और उनका रन रेट 4.47 का रहा है। जिम्बाब्वे का वनडे में सर्वोच्च स्कोर 351 है और उनका सबसे कम स्कोर 35 है। जिम्बाब्वे पिछले कुछ सालों से ज्यादा मैच हारने लगी है। वरना नब्बे के दशक में जिम्बाब्वे का नाम बड़ी टीमों के बीच गिना जाता था।
8. दक्षिण अफ्रीका:

दक्षिण अफ्रीका को अपर्थाइड के कारण साल 1970 से 1991 तक क्रिकेट से बैन कर दिया गया था। इस वजह से उन्होंने अब तक कुल 564 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 1,20,003 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका का रन बनाने का औसत सर्वश्रेष्ठ है और उन्होंने 35.44 की औसत के साथ रन बनाए हैं। गौर करने वाली बात है कि दक्षिण अफ्रीका का रन रेट भी दुनिया में सभी टीमों से ज्यादा है और उन्होंने अब तक 5.06 के रन रेट से रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने अब तक कुल 564 वनडे खेले हैं जिनमें उन्हें 348 मैचों में जीत और 194 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका के कुल 6 मैच टाइड रहे हैं। साथ ही उनका वनडे में सर्वोच्च स्कोर 439 रन है। दक्षिण अफ्रीका ने वनडे में सबसे ज्यादा बार 400 से ज्यादा 6 बार रन बनाए हैं।
7. इंग्लैंड:

इंग्लैंड ने अपना पहला वनडे मैच साल 1971 में खेला था और तब से अब तक वे कुल 677 वनडे खेल चुके हैं। टेस्ट मैचों की तरह वनडे में इंग्लैंड को इतनी सफलता नहीं मिली है। वनडे में उन्होंने अब तक 30.14 की औसत से 1,45,204 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 328 मैचों में जीत और 318 मैचों में हार प्राप्त की है। साथ ही उनके 8 मैच टाई भी रहे हैं। उनके वनडे में रन रेट की बात करें तो उन्होंने 4.78 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन बनाए हैं। इंग्लैंड का वनडे में उच्च स्कोर 408 है। वह वनडे में सिर्फ एक बार 400 से ऊपर रन बनाने में कामयाब हुए हैं। साथ ही वह सबसे कम 86 रनों पर ऑलआउट हो चुके हैं।
6. न्यूजीलैंड:

न्यूजीलैंड ने भी अपना पहला वनडे साल 1971 में ही खेला था। तबसे अब तक वह कुल 708 वनडे खेल चुके हैं जिनमें उन्होंने 1,46,185 रन बना चुके हैं। इस दौरान न्यूजीलैंड को 311 मैचों में जीत और 348 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड का वनडे में रन बनाने का औसत 28.69 का है तो रन रेट 4.75 का है। न्यूजीलैंड का वनडे में सर्वोच्च स्कोर 402 रन है। साथ ही वह वनडे में ही 64 रनों पर भी ऑलआउट हो चुके हैं। न्यूजीलैंड वनडे में 400 से ऊपर कुल एक बार स्कोर बनाने में कामयाब हुआ है। साथ ही उनके 6 मैच टाई रहे हैं। न्यूजीलैंड पिछले कुछ समय से वनडे की बेहतरीन टीम के रूप में उभरी है।
5. वेस्टइंडीज:

वेस्टइंडीज ने अपना पहला वनडे मैच साल 1973 में खेला था। इस टीम ने क्रिकेट के इस प्रारूप में करीब एक दशक तक एकछत्र राज किया और इसी दौरान दो विश्व कप 1975 और 1979 में भी जीत दर्ज की। बहरहाल, वर्तमान में वेस्टइंडीज क्रिकेट एक बुरी स्थिति से गुजर रहा है। वेस्टइंडीज ने अब तक कुल 744 वनडे खेले हैं जिनमें उनके नाम 1,54,138 रन दर्ज हैं। इस दौरान वेस्टइंडीज ने 376 मैचों में जीत और 336 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वेस्टइंडीज का वनडे में रन बनाने का औसत 30.11 है। साथ ही उनका रन रेट 4.72 रहा है। वेस्टइंडीज आज तक 400 से ज्यादा का स्कोर नहीं बना पाई है उनका वनडे में सर्वोच्च स्कोर 372 है जो उन्होंने साल 2015 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। वेस्टइंडीज एक बार 54 रनों के स्कोर पर भी ऑल आउट हो चुकी है। साथ ही उसके 8 मैच भी टाई हुए हैं।
4. श्रीलंका:

श्रीलंका टीम ने अपना पहला वनडे मैच साल 1975 में खेला था। अब तक उन्होंने कुल 777 वनडे खेले हैं जिनमें उन्हें 365 जीत और 373 में हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका ने वनडे क्रिकेट में अब तक कुल 1,64,657 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 29.71 का रहा है। साथ ही उनका स्ट्राइक रेट 4.87 रहा है। श्रीलंका के नाम वनडे में सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने साल 2006 में 443 रन स्कोर बनाया था जो अब तक तोड़ा नहीं जा सका है। श्रीलंका एक बार वनडे में 43 रनों पर ऑलआउट हो चुकी है। साथ ही उनके कुल 5 मैच टाई हुए हैं।
3. पाकिस्तान:

पाकिस्तान ने अपना पहला वनडे मैच साल 1973 में खेला था। अब तक वे कुल 866 मैच खेल चुके हैं जिनमें उन्होंने 1,87,085 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 30.20 का रहा है। पाकिस्तान ने इस दौरान 457 में जीत और 383 मैचों में हार का सामना किया है। इस दौरान उनका रन रेट 4.78 का रहा है। पाकिस्तान भी आज तक वनडे में 400 रन का स्कोर नहीं बना पाई है और उनका उच्च स्कोर 385 है। साथ ही वह एक बार 43 रनों पर भी ऑलआउट हो चुके हैं। पाकिस्तान के कुल 8 मैच टाई हुए हैं।
2. ऑस्ट्रेलिया:

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला वनडे साल 1971 में खेला था और वे आज तक कुल 888 वनडे खेल चुके हैं जिनमें उन्होंने 1,98,506 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया का रन बनाने का औसत 34.07 का है जो दक्षिण अफ्रीका से हल्का सा नीचे है। वहीं उनका रन रेट 4.96 का रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 547 मैचों में जीत और 300 मैचों में हार प्राप्त की है। साथ ही उनका सर्वोच्च स्कोर 434 रन है। वह दो बार वनडे में 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया एक बार 70 रनों पर भी ऑलआउट हो चुका है जो उनका सबसे कम स्कोर है। ऑस्ट्रेलिया के अब तक सबसे ज्यादा 9 मैच टाई हुए हैं।
1. भारत:

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की ही तरह भारत भी नंबर एक पर है। भारत ने अपना पहला वनडे साल 1973 में खेला था और वे अब तक कुल 904 वनडे खेल चुके हैं। जिसमें उन्हें 457 में जीत और 401 में हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने अब तक वनडे में 1,98,043 रन बनाए हैं और इतने रनों के साथ टीम इंडिया वनडे में शीर्ष पर है। हालांकि भारत का रन बनाने का औसत 32.82 का है। भारत का इस दौरान रन रेट 4.99 का रहा है। साथ ही वह कुल 5 बार 400 से ज्यादा का स्कोर कर चुके हैं। भारत का वनडे में सर्वोच्च स्कोर 418 है। साथ ही टीम इंडिया के 7 मैच टाई भी हुए हैं। भारत का वनडे में न्यूनतम स्कोर 54 है।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
