- क्रिकेट न्यूज़
- News
- MS Dhoni equals Azhar, behind only Sachin, Dravid in most ODIs for india
महेंद्र सिंह धोनी ने की पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की बराबरी
महेंद्र सिंह धौनी ने मोहम्मद अजहरुद्दीन के भारत की तरफ से खेले गए वनडे मैचों की बराबरी कर ली है।
Published On Jan 26, 2019, 06:01 PM IST
Last UpdatedJan 26, 2019, 06:01 PM IST
MS Dhoni captain 1 Getty Images
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी खास उपलब्धि हासिल की है। धोनी ने मोहम्मद अजहरुद्दीन के भारत की तरफ से खेले गए वनडे मैचों की बराबरी कर ली है।
एक दशक से भी ज्यादा वक्त से भारत के लिए खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल मैदान पर करियर का अपना 337वां वनडे मैच खेला। इस मैच में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा वनडे खेलने के मामले में धोनी पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की बराबरी कर ली है।
राहुल द्रविड़ से छह मैच पीछे
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 463 वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड दिग्गज सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है। इस लिस्ट में 340 वनडे के साथ राहुल द्रविड़ दूसरे नंबर पर हैं। धोनी अब अजहर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं।
साल 2004 में किया था वनडे डेब्यू
महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। धोनी ने अब कुल 337 वनडे मैच खेले हैं, इसमें से 334 भारत के लिए जबकि 3 मैच एशिया टीम के लिए खेला है। जिसमें 51 की औसत से धोनी के नाम 10414 रन हैं। वनडे में उनके 10 शतक शामिल है जिसमें श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में 183 रन का नाबाद पारी सर्वश्रेष्ठ रही है।