महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के बेहतरीन फिनिशर, औसत पहुंचा 103 के पार

दुनिया के बेहतरीन मैच फिनिशर में शुमार ने इस सीरीज में 193 रन बनाए और रन का पीछा करते हुए औसत 100 के पार पहुंचा दिया।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 18, 2019, 04:59 PM IST

Published On Jan 18, 2019, 04:59 PM IST

Last UpdatedJan 18, 2019, 04:59 PM IST

ms dhoni

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मे बेहतरीन कामयाबी हासिल करते हुए टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी जीत हासिल की। इस जीत में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अहम योगदान रहा। दुनिया के बेहतरीन मैच फिनिशर में शुमार ने इस सीरीज में 193 रन बनाए और रन का पीछा करते हुए औसत 100 के पार पहुंचा दिया।

महेंद्र सिंह धोनी की इस सीरीज से पहले काफी आलोचना की जा रही थी। धोनी ने एक के बाद एक तीन अर्धशतक जमाते हुए अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। धोनी ने ना सिर्फ सीरीज के दौरान तीन अर्धशतक बनाया बल्कि दो मैच में जीत दिलाकर वापस लौटे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

प्लेयर ऑफ द सीरीज बने धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में तीन मैच खेलकर 193 की बेमिसाल औसत से 193 रन बनाए। सिडनी में खेले गए पहले वनडे में धीमी पारी की वजह से धोनी की आलोचना की गई थी। एडिलेड के दूसरे वनडे में उन्होंने ना सिर्फ 54 गेंद पर 55 रन की पारी खेली बल्कि आखिरी ओवर में छक्का लगा मैच भी भारत के हक में किया। निर्णायक मैच में 87 रन की पारी खेल धोनी ने भारत को सीरीज का विजेता बनाया।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर

महेंद्र सिंह धोनी रन की पीछा करते हुए टीम को जीत दिलाने के लिए जाने जाते हैं। दुनिया के महानतम फिनिशर में उनकी गिनती होती है। रन की पीछा करते हुए धोनी का औसत 103.07 का हो गया है। 79 मैचों में भारत के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 2783 रन बनाए हैं। विराट कोहली का औसत 97.88 का है। दुनिया के बेहतरीन फिनिशर में शुमार पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का स्ट्राइक रेट 86.25 का है। वहीं पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलिर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 82.77 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

Editor's Pick