500वें मैच में धोनी ने लगाया हेलीकॉप्टर शॉट, देखते रह गए अंग्रेज कप्तान

अपने 500वें मैच में धोनी ने अपना मनपसंद हेलीकॉप्टर शॉट लगाया जिसे इंग्लिश कप्तान समेट पूरी टीम बस देखती रह गई।

Edited By : Viplove Kumar |Jul 07, 2018, 12:14 AM IST

Published On Jul 07, 2018, 12:14 AM IST

Last UpdatedJul 07, 2018, 12:14 AM IST

MS Dhoni © PTI

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 इंटरनेशनल खेलते ही एक खास क्लब में शामिल हो गए। अपने 500वें मैच में धोनी ने मनपसंद हेलीकॉप्टर शॉट लगाया जिसे इंग्लिश कप्तान समेट पूरी टीम बस देखती रह गई।

इंग्लैंड के खिलाफ टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। टीम को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा और रोहित शर्मा 6 रन पर आउट होकर वापस लौट गए। इसके बाद शिखर धवन और पहले मैच के नायक केएल राहुल भी सस्ते में आउट हो गए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

13 वें ओवर में मैदान पर उतरे धोनी

भारतीय टीम को 79 रन पर सुरेश रैना के रूप में चौथा झटका लगने के बाद मैदान पर धोनी का आगमन हुआ। टीम इंडिया मुश्किल में थी और मैदान पर धोनी को वही करना था जिसके लिए वो जाने जाते हैं। धोनी 24 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद लौटे और आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर 22 रन बटोर भारत को 148 रन तक पहुंचाया।

धोनी ने आदिल रशिद को लगाया हेलिकॉप्टर शॉट

धोनी को 15 वें ओवर में आदिल गेंदबाजी करने आए थे। लगातार चार गेंद उन्होंने डॉट डाली। 14.5 गेंद पर माही का वो मैजिकल शॉट दिखा जिसके सब दीवाने हैं। धोनी ने रशिद की पांचवीं गेंद पर शानदार हेलीकॉप्टर शॉट लगाया।

आखिरी ओवर में धोनी ने बनाए 15 रन

इंग्लैंड की तरफ से पहला टी-20 मैच खेल रहे जैक बॉल पारी का आखिरी ओवर करने आए। इस ओवर में धोनी ने तीन चौका जमाते हुए कुल 15 रन हासिल किए। इस ओवर में 22 रन बने। भारत को जिस बड़े ओवर की तलाश थी वह उनको मिली और स्कोर 126 रन से 148 के स्कोर तक पहुंच गया।

Editor's Pick