भारत के लिए वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए वनडे में कुल 216* छक्के लगाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच के 38वें ओवर में नाथन कुल्टर-नाइल के खिलाफ लॉन्ग ऑन की तरफ अपना पहला छक्का लगाने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हाल ही में धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए हैं और वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने हैं।
ये भी पढ़ें: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 236 रनों पर रोका
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दौरान एक छक्का जड़ते ही धोनी ने भारत के लिए 216* वनडे छक्के पूरे किए और रोहित शर्मा के 215 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। गौरतलब है कि भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले का रिकॉर्ड पहले धोनी के ही नाम था। जिसकी रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बराबरी कर ली थी। लेकिन अब धोनी ने फिर से एक नंबर पर कब्जा कर लिया है।
ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान-आयरलैंड दूसरा वनडे बारिश के चलते रद्द
बता दें कि वनडे में कुल छक्कों के मामले में धोनी रोहित से कहीं आगे हैं। धोनी ने 339 वनडे मैचों में कुल 223 छक्के लगाए हैं लेकिन इनमें से तीन मैच धोनी ने एशिया और आईसीसी इलेवन टीम के खेले थे। धोनी भारत के लिए वनडे में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय भी हैं। धोनी के बाद रोहित ने ये कारनामा किया था।
Also Read
- 'सचिन को भी वर्ल्ड चैंपियन बनने में 6 वर्ल्ड कप लग गए थे', अश्विन का बड़ा बयान
- पूर्व स्पिनर का मानना, ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड की तरह अलग-अलग कोच की जरुरत
- भारत दौरे से पहले डेविड वार्नर ने स्वीकारा, बोले- मैं काफी थक गया हूं
- SA VS ENG: जेसन रॉय का शतक 'बेकार', साउथ अफ्रीका ने पहले वनडे मेें इंग्लैंड को हराया
- VIDEO: वाइफ साक्षी के साथ IND vs NZ पहला T20 देखने स्टेडियम पहुंचे धोनी
COMMENTS