• Home
  • News
  • MS Dhoni takes Rishabh Pant, Kedar Jadhav for a ride on his Hummer ahead of 3rd ODI

महेंद्र सिंह धोनी ने 'ड्राइवर' बनकर रांची में किया टीम इंडिया का स्वागत

एयरपोर्ट से महेंद्र सिंह धोनी अपनी हमर गाड़ी में टीम के खिलाड़ियों को बिठाकर निकले।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 07, 2019, 11:19 AM IST

Published On Mar 07, 2019, 11:19 AM IST

Last UpdatedMar 07, 2019, 11:19 AM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शहर रांची में होने जा रहा है। यह मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार 8 मार्च को खेला जाना है।

बुधवार को टीम इंडिया धोनी के शहर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से पहुंची। रांची में पहुंचते ही महेंद्र सिंह धोनी अपने रंग में नजर आए। एयरपोर्ट से वह अपनी हमर गाड़ी में टीम के खिलाड़ियों को बिठाकर निकले।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India🇮🇳 (@indiancricketteam7) on


एयरपोर्ट से धोनी के हमर में टीम इंडिया की सवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। धोनी के साथ पहले वनडे में भारत के लिए यादगार मैच विनिंग साझेदारी निभाने वाले केदार जाधव मौका पाते ही आगे की सीट पर जा बैठे। जाधव ने सीट बेल्ट लगाया और अपनी जगह पक्की कर ली।

पढ़ें:- धोनी ने बड़ी सादगी से ‘धोनी पवेलियन’ का उद्घाटन करने से किया मना

टीम के बाकी खिलाड़ी एक -एक कर पीछे बैठे। वैसे रिषभ पंत भी सामने वाली सीट पर बैठेने की जुगत में थे लेकिन जाधव ने बाजी मार ली। धोनी टीम इंडिया के ड्राइवर बने और साथी खिलाड़ियों का अपने शहर में स्वागत किया।

Editor's Pick