IPL 2018: इन धुरंधर खिलाडि़यों को पछाड़ महेंद्र सिंह धोनी बने 'सिक्‍सर किंग'

महेंद्र सिंह धोनी ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 25 गेंदों पर नाबाद 43 रन की पारी खेली जिसमें एक चौका और चार छक्‍के शामिल थे।

Edited By : Kamlesh Rai |May 04, 2018, 12:40 AM IST

Published On May 04, 2018, 12:40 AM IST

Last UpdatedMay 04, 2018, 12:40 AM IST

MS Dhoni © IANS

महेंद्र सिंह धोनी का बल्‍ला आईपीएल-11 में जमकर रन उगल रहा है। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की कप्‍तानी कर रहे धोनी मौजूदा आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ गुरुवार रात खेले गए मुकाबले में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को भले ही हार का सामन करना पड़ा हो बावजूद इसके धोनी मौजूदा आईपीएल में ‘सिक्‍सर किंग’ बन गए।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ipl-2018-how-retained-players-are-performing-708247″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

धोनी ने केकेआर के खिलाफ मैच में 25 गेंदों पर नाबाद 43 रन की पारी खेली जिसमें एक चौका और चार छक्‍के शामिल थे। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान धोनी अपनी  इस दमदार पारी से मौजूदा आईपीएल में सबसे अधिक छक्‍के जड़ने के मामले में टॉप पर पहुंच गए। उन्‍होंने किंग्‍स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे बांए हाथ के विस्‍फोटक ओपनर क्रिस गेल और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया।

धोनी के इस आईपीएल के नौ मैचों में 24 छक्‍के हो गए हैं जबकि गेल के नाम चार मैचों में 23 छक्‍के हैं। एबी डिविलियर्स ने छह मैचों में 23 जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स के स्‍टार ऑलराउंडर आंद्रे रसल के भी नौ मैचों में 23 छक्‍के हैं।

ऑलटाइम छक्‍कों में धोनी ने सुरेश रैना की बराबरी की

महेंद्र सिंह धोनी ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में एक और उपलब्धि हासिल की। उन्‍होंने अपनी ही टीम के साथी खिलाड़ी सुरेश रैना की 180 छक्‍कों की भी बराबरी कर ली। रैना ने आईपीएल के 169 मैचों में इतने छक्‍के जड़े हैं जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने 180 छक्‍कों का आंकड़ा 168 मैचों में छुआ। हालांकि आईपीएल में  सबसे अधिक छक्‍के जड़ने के मामले में क्रिस गेल टॉप पर हैं। गेल ने 105 आईपीएल के मैच में 288 छक्‍के लगाए हैं।

Editor's Pick