फिनिशर' एम एस धोनी की मैच जिताऊ पारी की बड़ी बातें

धोनी ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर दिलाई राइजिंग पुण सुपरजायंट को जीत

Edited By : Anoop Dev Singh |Apr 22, 2017, 08:41 PM IST

Published On Apr 22, 2017, 08:41 PM IST

Last UpdatedApr 22, 2017, 08:41 PM IST

एम एस धोनी © AFP
एम एस धोनी © AFP

पुणे के एमसीए स्टेडियम में पुणे सुपरजायंट के विकेटकीपर और पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने ऐसी धुआंधार पारी खेली जिसके लिए वो जाने जाते हैं। धोनी ने नाबाद 34 गेंद पर नाबाद 61 रन बनाकर सनराइजर्स हैदराबाद के मुंह से जीत छीन ली और अपनी टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट को आईपीएल 10 में तीसरी जीत दिलाई। धोनी ने अपनी धमाकेदार पारी के दौरान 5 चौके और 3 छक्के लगाए। धोनी का स्ट्राइक रेट 179.41 रहा जिसके दम पर पुणे सुपरजायंट को जीत मिली। आइए आपको बताते हैं एम एस धोनी की इस ताबड़तोड़ पारी की कुछ बड़ी बातें:

1. धोनी ने आईपीएल में दूसरी बार आखिरी गेंद पर बाउंड्री लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। धोनी ने दोनों बार ये कारनामा पुणे सुपरजायंट के लिए ही किया। आईपीएल 9 में धोनी ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आखिरी गेंद पर पुणे को जीत दिलाई थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

2. आईपीएल में धोनी लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 बार नाबाद रहे हैं। 15 बार धोनी ने मैच जिताया है और सिर्फ 2 दफा उनके नाबाद रहने पर टीम हारी है।

3. आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते हुए मैचों में एम एस धोनी का औसत 58.28 है। (25+ पारियों में) धोनी से अच्छा औसत सिर्फ क्रिस गेल का है, उन्होंने 69.88 के औसत से रन बनाए हैं।

4. आईपीएल 10 के पहले 5 मैचों में धोनी ने सिर्फ 87.14 के स्ट्राइक रेट से 61 रन बनाए थे लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धोनी ने 179.41 के स्ट्राइक रेट से 34 गेंद में 61 रन की पारी खेल डाली।

5. एम एस धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहली 23 गेंद में 113.04 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 26 रन बनाए लेकिन अगली 11 गेंद पर धोनी ने 35 रन बना डाले और उनका स्ट्राइक 318.18 रहा।

6. एम एस धोनी को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में मैन ऑफ द मैच चुना गया। धोनी का ये 13वां मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड है। इस मामले में धोनी ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। ये भी पढ़ें-एम एस धोनी की धमाकेदार पारी के दम पर पुणे सुपरजायंट ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

7. आईपीएल के मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने डेथ ओवर में अबतक 10 से ज्यादा रन नहीं दिए थे, लेकिन एम एस धोनी ने उन्हीं के ओवर में 19 रन बनाकर अपनी टीम की जीत तय कर दी। हैदराबाद के लिए 19वां ओवर फेंकने आए भुवनेश्वर के ओवर में धोनी ने 2 चौके और एक छक्का लगाया।

Editor's Pick