एम एस धोनी हैं रोहित शर्मा के 'गॉडफादर'!

वनडे में 3 दोहरे शतक, वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर ये वो रिकॉर्ड हैं जो टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा के नाम हैं। रोहित शर्मा ने नीली जर्सी के खेल में खुद को उस मुकाम पर पहुंचा दिया है जिसके बारे में शायद किसी ने नहीं सोचा होगा। रोहित शर्मा ने मोहाली...

Edited By : Anoop Dev Singh |Dec 14, 2017, 01:56 PM IST

Published On Dec 14, 2017, 01:56 PM IST

Last UpdatedDec 14, 2017, 01:56 PM IST

एम एस धोनी और रोहित शर्मा © Getty Images
एम एस धोनी और रोहित शर्मा © Getty Images

वनडे में 3 दोहरे शतक, वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर ये वो रिकॉर्ड हैं जो टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा के नाम हैं। रोहित शर्मा ने नीली जर्सी के खेल में खुद को उस मुकाम पर पहुंचा दिया है जिसके बारे में शायद किसी ने नहीं सोचा होगा। रोहित शर्मा ने मोहाली वनडे में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 208 रनों की पारी खेली और वो दुनिया के पहले क्रिकेटर बने जिसके नाम वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक हो गए। इसमें कोई दो राय नहीं कि रोहित शर्मा में बेशूमार टैलेंट है लेकिन उनके इस टैलेंट को सबसे पहले पहचाना एम एस धोनी ने। जी हां वो धोनी ही थे जिन्होंने रोहित शर्मा को ओपनर का रोल दिया। धोनी के इस फैसले का कई दिग्गजों ने विरोध किया लेकिन आज उनके इसी फैसले की वजह से दुनिया रोहित शर्मा को सलाम ठोक रही है। खुद रोहित शर्मा भी इंटरव्यू में ये बात कई बार कह चुके हैं कि एम एस धोनी की वजह से ही उनका करियर बदल गया।

बतौर ओपनर रोहित शर्मा के आंकड़े बेमिसाल 
23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू करने वाले रोहित शर्मा शुरुआती 5 सालों तक मिडिल ऑर्डर में खेलते थे। रोहित शर्मा नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते थे, लेकिन साल 2013 में उस वक्त के कप्तान एम एस धोनी ने रोहित शर्मा को बतौर ओपनर बनाया। रोहित ने सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी संभालने से पहले 86 वनडे मैचों में 30.43 की औसत से केवल 1978 रन बनाये थे। लेकिन जिस तरह से ओपनर बनने से सचिन तेंदुलकर का बल्ला वनडे में रन उगलने लगा था उसी तरह से रोहित भी रनों का अंबार लगाने लगे और अब आलम ये है कि उनके नाम पर तीन दोहरे शतक दर्ज हैं जो कि विश्व रिकार्ड है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/india-vs-sri-lanka-2nd-odi-rohit-sharma-hits-12-sixes-also-make-these-4-records-669154″][/link-to-post]

मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ आज अपना तीसरा दोहरा शतक जड़ने वाले रोहित ने अपनी नयी भूमिका के साथ पूरा न्याय किया। वो अभी तक सलामी बल्लेबाज के तौर पर 89 मैचों की 88 पारियों में 56.32 की औसत से 4450 रन बना चुके हैं, जिसमें 14 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं। सलामी बल्लेबाज बनने से पहले रोहित के नाम पर 86 मैचों में केवल दो शतक और 12 अर्धशतक थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 114 था लेकिन जब से वो नये अवतार में आए हैं तब से वो 150 रन से ज्यादा की पांच पारियां (तीन दोहरे शतक सहित) खेल चुके हैं। उन्होंने ओपनर के तौर पर ही 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में 264 रन बनाये थे जो वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी का विश्व रिकॉर्ड है। इस बीच 2013 से लेकर 2017 तक हर साल भारत की तरफ से वनडे में सर्वोच्च स्कोर का रिकार्ड उन्हीं के नाम पर दर्ज रहा।

Editor's Pick