इंग्लैंड में मुरली विजय का खराब फॉर्म जारी, करनी होगी वापसी

इंग्लैंड में दूसरी बार सीरीज खेलने पहुंचे मुरली विजय का पिछला प्रदर्शन औसत रहा था। पिछले अनुभव से सीख लेते हुए उनसे बेहतर खेल की उम्मीद होगी।

Edited By : Viplove Kumar |Jul 20, 2018, 12:44 PM IST

Published On Jul 20, 2018, 12:44 PM IST

Last UpdatedJul 20, 2018, 12:44 PM IST

Murali Vijay © Getty Images

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर मुरली विजय का इंग्लैंड में खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। दौरे पर पहुंचे विजय को इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ खेलने का मौका मिला जिसमें वह फ्लॉप रहे। इससे पहले भी उनके लिए इंग्लैंड का दौरा बहुत शानदार नहीं रहा है।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को बेहतर शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी अनुभवी बल्लेबाज मुरली विजय पर रहेगी। इंग्लैंड में दूसरी बार सीरीज खेलने पहुंचे विजय का पिछला प्रदर्शन औसत रहा था। पिछले अनुभव से सीख लेते हुए उनसे बेहतर खेल की उम्मीद होगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

2014 के दौरे पर पहले मैच में जमाया था शतक

मुरली विजय ने साल 2014 में दौरे की शुरुआत बेहद शान से की थी। नॉटिंघम में खेले गए पहले ही मैच में उन्होंने 146 रन की पारी खेल सबका ध्यान खींचा था। लॉड्स टेस्ट की दूसरी पारी में भी उन्होंने 95 रन बनाए थे लेकिन उसके बाद से वह कुछ खास नहीं कर पाए।

इंग्लैंड में पिछली छह पारी में फेल

इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ खेले गए चार दिवसीय टेस्ट की पहली पारी में विजय ने 8 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में शून्य पर आउट हुए। इंग्लैंड में मेजबान के खिलाफ पिछली छह टेस्ट पारी में भी उनका सर्वाधिक स्कोर 35 रन रहा है।

अनुभवी विजय से टीम इंडिया को उम्मीद

2008 में डेब्यू करने वाले मुरली विजय ने अब तक 57 टेस्ट खेले हैं और उनके नाम 3907 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 12 शतक लगाए हैं जबकि 15 अर्धशतकीय पारी खेली है। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले एक मात्र टेस्ट में भी उन्होंने शतक जमाया था।

Editor's Pick