- क्रिकेट न्यूज़
- News
- No indian captain scored odi century in New Zealand virat kohli may break record
न्यूजीलैंड में एक शतक से विराट कोहली बना सकते हैं नया कीर्तिमान
आज तक कोई भी कप्तान भारत की तरफ से न्यूजीलैंड में वनडे शतक लगाने में कामयाब नहीं हो पाया है।
Published On Jan 21, 2019, 04:28 PM IST
Last UpdatedJan 21, 2019, 04:28 PM IST
Virat kohli century against west indies
टीम इंडिया ने साल 1976 में पहली बार न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज खेली थी। अब तक सात कप्तानों ने न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी की है। आज तक कोई भी कप्तान भारत की तरफ से न्यूजीलैंड में शतक लगाने में कामयाब नहीं हो पाया है। रन मशीन विराट कोहली के पास कप्तानी के इस बुरे इतिहास को बदलने का मौका है।
पढें:- न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड सुधारने का मौका, सिर्फ एक वनडे सीरीज
भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंच चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में सफलता हासिल करने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड पहुंचे हैं। कोहली ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शानदार पारियां खेली। वनडे में उन्होंने शतकों की संख्या 39 तक पहुंचा दी है।
कोहली पास न्यूजीलैंड में शतक लगाने का मौका
शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली से न्यूजीलैंड में भी शानदार बल्लेबाजी की उम्मीद है। पिछले सालों में कोहली ने शतकों की संख्या को 64 तक पहुंचा दिया है। अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली ने शतक लगाया तो वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे। आज तक किसी भी भारतीय कप्तान ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में शतक नहीं बनाया है।

कोहली ने पिछला 15 वनडे में बनाए 6 शतक
भारतीय कप्तान विराट कोहली के बल्ले से पिछले कुछ सालों में लगातार बेमिसाल पारियां देखने को मिली है। पिछली 15 वनडे मैच को देखें तो इसमें कोहली ने कुल 6 शतक जमाए हैं। पिछले साल कोहली ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर दो शतकीय पारी खेली थी तो वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन लगातार मैचों में शतक बनाया था। इस दौरान केप टाउन वनडे में खेली गई 160 रन की पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ थी।