• Home
  • News
  • Nzveng hamilton test joe root scores 226 breaks chris gayles record of highest score by a visiting captain in new zealand

गेल को पछाड़ जो रूट ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते टेस्ट कप्तान बने

28 वर्षीय रूट ने 226 रन की पारी के दौरान 441 गेंदों पर 22 चौके और 1 छक्का लगाया

Edited By : Kamlesh Rai |Dec 02, 2019, 12:24 PM IST

Published On Dec 02, 2019, 12:24 PM IST

Last UpdatedDec 02, 2019, 12:24 PM IST

पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट (226) ने न्यूजीलैंड में दोहरा शतक जड़ इतिहास रच दिया है. उन्होंने इस दौरान विंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया है.

महेंद्र सिंह धोनी के T20 वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर पूछे गए सवाल पर ‘दादा’ ने दिया ये जवाब

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज रूट  न्यूजीलैंड में बतौर टेस्ट कप्तान सर्वाधिक रन की पारी खेलने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल (197) को पीछे छोड़ा. रूट अपनी मैराथन पारी के दौरान साढ़े 10 घंटे से भी अधिक समय तक क्रीज पर खूंटा गांड़े रहे.

ओली पोप के साथ छठे विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी करने वाले रूट ओवरसीज में बतौर कप्तान दोहरा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के चौथे कप्तान बन गए हैं. इससे पहले लेन हटन ने वर्ष 1954 में किंग्सटन टेस्ट में 205 रन की पारी खेली थी जबकि टेड डेस्टर ने 1962 में कराची में 205 रन बनाए थे.

एलिस्टर कुक ने 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में 263 रन की पारी खेली थी. उपरोक्त इंग्लैंड के बल्लेबाजों में ग्राहम थोर्पे न्यूजीलैंड में सर्वाधिक रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाज थे. थोर्पे ने 2002 में क्राइस्टचर्च में नाबाद 200 रन की पारी खेली थी.

U19 Cricket World Cup 2020: भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, UP के प्रियम गर्ग होंगे कप्तान

ओवरऑल रूट किसी ओवरसीज बल्लेबाज की ओर से न्यूजीलैंड में दोहरा शतक जड़ने के मामले में बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के बाद पहले खिलाड़ी बन गए हैं. शाकिब ने वेलिंग्टन में जनवरी 2017 में 217 रन की पारी खेली थी.

रूट ने हमवतन केविन पीटरसन के तीन दोहरे शतक की बराबरी की लेकिन वह वाल्टर हैमंड और एलिस्टेयर कुक से पीछे हैं जिन्होंने इंग्लैंड के लिए पांच-पांच दोहरे शतक जमाए.

रूट की इस बेहतरीन पारी के दम पर इंग्लैंड ने पहली पारी में 476 रन बनाकर 101 रन की बढ़त हासिल की. उन्होंने इस दौरान 441 गेंद का सामना करते हुए 22 चौके और एक छक्का लगाया. रूट ने उस समय क्रीज पर कदम रखा जब दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम 24 रन पर दो विकेट गंवाकर संकट में थी.

पिछली 14 पारियों में बनाए थे 321 रन

इससे पहले रूट जुलाई से पिछली 14 पारियों में सिर्फ 26.5 के औसत से 321 रन बना पाए थे. उन्होंने अपना पिछला शतक फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा था. इससे पहले वह 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ 254 और 2014 में लॉर्ड्स में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 200 रन की पारियां खेल चुके हैं.

दो टेस्ट मैचों की सीरीज में मेहमान इंग्लैंड की टीम 0-1 से पीछे है. माउंट मानुगई में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में मेजबान न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को पारी और 65 रन से हराया था.

Editor's Pick