add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

आज के दिन वीरेंद्र सहवाग ने शतक के साथ किया था टेस्ट करियर का आगाज

सहवाग ने 2001 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - November 3, 2017 3:44 PM IST

भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे विस्फोटक सलामी बल्लेबाजों में से एक वीरेंद्र सहवाग ने आज ही के दिन धमाकेदार शतक के साथ टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा था। 1999 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रख चुके सहवाग को साल 2001 में भारत के लिए सफेद जर्सी पहनने का मौका मिला। सहवाग ने अपना पहला टेस्ट 3 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ ब्लोमफोंटेन में लगाया था।

सहवाग को इस मैच में सलामी बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था, वह कप्तान सौरव गांगुली के आउट होने के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। सहवाग का साथ देने के लिए क्रीज पर सचिन तेंदुलकर मौजूद थे। भारत ने 68 के स्कोर पर गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों का विकेट खो दिया था। सहवाग ने सचिन के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 220 रनों की शानदार साझेदारी बनाई और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। सहवाग ने 173 गेंदों पर 19 चौकों की मदद से 105 रनों की पारी खेली। 68वें ओवर में 155 रन बनाकर सचिन के आउट होने के बाद सहवाग ने दीप दासगुप्ता के साथ 63 रनों की साझेदारी बनाई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सहवाग 85वें ओवर में शॉन पॉलक की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौटे, हालांकि तब कर भारत का स्कोर 350 के पार पहुंच चुका था। भारत ये मैच 9 विकेट से हार जरूर गया था लेकिन इस मैच को भारत को दो बेहतरीन बल्लेबाजों की शतकीय पारियों के लिए हमेशा याद किया जाता है।

सहवाग ने भारत के लिए कुल 104 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 8,586 रन हैं। सहवाग सर डॉन ब्रैडमेन, क्रिस गेल और ब्राइन लारा के साथ दुनिया के चौथे ऐसे खिलाड़ी है जिसके नाम टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड है। सहवाग का टेस्ट स्ट्राइक रेट 82.33 का है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में सहवाग का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है।