On This Day : कोहली-डीविलियर्स की शतकीय पारी से RCB ने बनाया IPL इतिहास का अपना दूसरा बेस्ट स्कोर

आईपीएल के 44 लीग मैच में विराट और एबीडी ने गुजरात लॉयंस के गेंदबाजों प्रवीण कुमार, ड्वेन ब्रावो और रविंद्र जडेजा की जमकर धुनाई की थी

Edited By : Kamlesh Rai |May 14, 2020, 01:20 PM IST

Published On May 14, 2020, 01:20 PM IST

Last UpdatedMay 14, 2020, 01:20 PM IST

Ab de Villiers With Virat Kohli

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डीविलियर्स (AB de villiers) के लिए आज का दिन यानी 14 मई बेहद खास है। दोनों बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेलते हैं। इस दिन साल 2016 में कोहली और डीविलियर्स ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात लॉयंस के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ पारी खेल अपनी टीम को 144 रन के बड़े अंतर से जीत दिलाई थी।

डीविलियर्स ने नाबाद 129 जबकि कोहली ने 109 रन क पारी खेली थी 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल के 44 लीग मैच में विराट और एबीडी ने गुजरात लॉयंस के गेंदबाजों प्रवीण कुमार, ड्वेन ब्रावो और रविंद्र जडेजा की जमकर धुनाई की थी। डीविलियर्स ने 52 गेंदों पर 129 रन की नाबाद पारी खेली थी जो आईपीएल में उनका बेस्ट स्कोर है। इस दौरान उन्होंने 12 छक्के और 10 चौके जड़े थे।

भारत और बांग्लादेश पर फैसला इस सप्ताह के आखिर में : SLC

दूसरी ओर, विराट ने 55 गेंदों पर 109 बटोरे थे जिसमें 8 छक्के और 5 चौके शामिल थे। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 229 रन की साझेदारी हुई थी। दोनों ने 16 ओवर तक बल्लेबाजी की थी। इस मैच में लॉयंस के कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम ने टॉस जीतकर कोहली की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था।

आरसीबी ने 3 विकेट पर 248 रन बनाए थे 

आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 248 रन बनाए थे जो आईपीएल के इतिहास में उसका दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात लॉयंस टीम 104 रन पर ढेर हो गई थी। आरसीबी की ओर से पेसर क्रिस जॉर्डन और युजवेंद्र चहल ने कुल 7 विकेट चटकाए थे।

कोहली ने उस सीजन 4 शतकों सहित कुल 973 रन बनाए थे 

ये विराट कोहली का आईपीएल में तीसरा शतक था। कोहली के नाम आईपीएल के एक सीजन में 4 शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। उन्होंने साल 2016 में 81.08 की औसत से कुल 973 रन बनाए थे जबकि डीविलियर्स ने 52.85 की औसत से कुल 687 रन जुटाए।

कोहली या शॉ नहीं बल्कि ये खिलाड़ी है अंडर-19 का बेस्ट कैप्टन

कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण आईपीएल का 13वां सीजन अनिश्चितकाल तक के लिए रद्द कर दिया गया है। कोरोनावायरस से छिड़ी जंग में मदद को कोहली और डीविलियर्स ने हाथ बढ़ाए हैं।

Editor's Pick