On This Day: 21 साल पहले ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका ने खेला था सबसे रोमांचक वनडे मैच
Edited By : Gunjan Tripathi | Jun 17, 2020, 02:22 PM IST
Published On Jun 17, 2020, 02:22 PM IST
Last UpdatedJun 17, 2020, 02:22 PM IST
17 जून 1999 को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए विश्व कप सेमीफाइनल मैच बराबरी पर खत्म हुआ था लेकिन कंगारू टीम को फाइनल का टिकट मिला था।
1 /19
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता और फील्डिंग चुनी। कप्तान हैंसी क्रोनिए चाहते हैं कि उनके तेज गेंदबाज शुरुआती हालातों का फायदा उठाए। एलेन डोनाल्ड ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया और शॉन पोलाक ने उनका पूरा साथ दिया।
2 /19
रिकी पॉन्टिंग ने विपक्षी टीम के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ घुटने नहीं टेके। मार्क वॉ के साथ पारी की शुरुआत करने आए पॉन्टिंग ने पोलाक के खिलाफ शानदार शॉट लगाए।
3 /19
पॉन्टिंग अच्छा खेल रहे थे। उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट के साथ मिलकर 54 रन जोड़े और 37 गेंदो पर 48 रन बनाकर डोनाल्ड के शिकार हुए।
4 /19
17वें ओवर में 68 रन पर 4 विकेट गिरने पर ऑस्ट्रेलिया बैकफुट पर आ गई। कप्तान वॉ ने एक बार फिर संकटमोशन की भूमिका निभाई।
5 /19
माइकल बेवन के साथ 90 को जोड़ने के बाद, वॉ 56 रन बनाकर आउट हुए। पोलाक ने असाधारण गेंदबाजी की और 9.2 ओवर से 36 रन देकर 5 विकेट लिए
6 /19
एक छोर से विकेट लगातार गिरने के बावजूद बेवन ने लड़ाई जारी रखी। उन्होंने 65 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया को 213 के सम्माजनक स्कोर तक पहुंचाया।
7 /19
डोनाल्ड ने 10-1-32-4 के आंकड़ों के साथ अपना स्पेल खत्म किया और सेमीफाइनल का सपना देखने लगे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ये सपना उनके ही हाथों टूटेगा। गैरी कर्स्टन और हर्शल गिब्स ने दक्षिण अफ्रीका को स्थिर शुरुआत दिलाई। 13वें ओवर तक वो बिना किसी नुकसान के 48 रन बना चुके थे और उसके बाद शेन वार्न ने जादू दिखाना शुरू किया।
8 /19
शेन वार्न ने हर्शेल गिब्स का विकेट लिया, जिसे वो अपने करियर का दूसरा सबसे शानदार स्पेल मानते हैं।
9 /19
जिसके बाद गैरी कर्स्टन भी आउट होकर पवेलियन लौट गए।
10 /19
22वें ओवर में 61 रन 4 विकेट गिरने के बाद जैक कैलिस और जॉन्टी रोड्स क्रीज पर हुए थे। ऐसा लग रहा था कि ये जोड़ी मैच जीतने का खाका बुन रही है। कैलिस ने पारी का एकमात्र अर्धशतक बनाया।
11 /19
जबकि रोड्स ने 43 की शानदार पारी खेली और बेवन के खिलाफ आउट होने से पहले कैलिस के साथ उन्होंने 84 रन जोड़े। जब कैलिस वॉर्न के खिलाफ आउट हुए थे दक्षिण अफ्रीका को 31 गेंदों में 39 रन चाहिए थे, और चार विकेट हाथ में थे।
12 /19
हालांकि, दूसरे छोर से बहुत कम समर्थन मिला लेकिन पोलक की 14 गेंदो पर 20 रनों की तेजतर्रार पारी को डेमियन फ्लेमिंग ने रोका।
13 /19
मार्क बाउचर ग्लेन मैक्ग्रा की घातक यॉर्कर के शिकार हुए और दो गेंदों के बाद, स्टीव एलवर्थी रन आउट हुए।
14 /19
दक्षिण अफ्रीका के हाथ में सिर्फ एक विकेट था और 8 गेंदों पर 16 रन चाहिए थे। विश्व कप के स्टार लांस क्लूजनर ने पूरे टूर्नामेंट में जो भी किया, वो कमाल रहा। 8 गेंदो पर 16 रन चाहिए थे और पॉल रीफेल ने मैक्ग्रा की गेंद पर क्लूजनर को ड्रॉप किया। जिसका उन्होंने फायदा उठाया और छक्का जड़ा दिया। आखिरी गेंद पर उन्होंने एक रन चुराया और आखिरी ओवर में मात्र 9 रन बचे।
15 /19
आखिरी ओवर डालने आए फ्लेमिंग की पहली दो गेंदो पर दो लगातार बाउंड्री लगाई। दक्षिण अफ्रीकी ड्रेसिंग रूम में खुशी का माहौल था लेकिन वहां मौजूद खिलाड़ियों के चेहरे का रंग अगले ही पल उड़ गया, जब स्टीव वॉ ने फील्ड बदली और अगली गेंद पर डोनल्ड रन आउट होते होते बचे।
16 /19
एक ब्रेन फेड मूमेंट ने दक्षिण अफ्रीका के हाथों से जीत छीन ली। और अंकतालिका में ऊपर होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया टीम फाइनल में पहुंच गई।
17 /19
18 /19
मैच खत्म होने के बाद निराश दक्षिण अफ्रीका कप्तान हैंसी क्रोनिए
19 /19
ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वार्न को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला
Next Gallery