जब आयरलैंड के खिलाफ केवल 25 रन पर ऑलआउट हो गई थी वेस्टइंडीज

2 जुलाई 1969 को आयरलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीता था।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jul 02, 2018, 01:14 PM IST

Published On Jul 02, 2018, 01:14 PM IST

Last UpdatedJul 02, 2018, 01:14 PM IST

Clive Lloyd batting

West Indies legend Clive Lloyd walks into our Left-Handers XI. © Getty

मौजूदा समय में वेस्टइंडीज की टीम भले ही संघर्ष कर रही हो लेकिन एक वक्त ऐसा था जब विवियन रिचर्ड्स, क्लाइव लॉयड जैसे खिलाड़ियों से सजी इस टीम ने विश्व क्रिकेट पर राज किया था। विंडीज टीम के विस्फोटक बल्लेबाजों और घातक गेंदबाजों से हर विपक्षी टीम डरती थी, ऐसे में ये मानना नामुमकिन सा लगता है कि आयरलैंड ने इस टीम को केवल 25 रन के स्कोर पर आउट किया हो।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/rahul-dravid-ricky-ponting-claire-taylor-inducted-in-icc-cricket-hall-of-fame-723579″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आज के दिन 49 साल पहले आयरलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को 25 रन पर आउट कर जीत हासिल की थी। 1969 के इंग्लैंड-आयरलैंड के दौरे पर खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की पूरी टीम 25 रन ही बना पाई। दो पारी वाले इस एकदिवसीय मैच में दिग्गज कैरेबियन बल्लेबाज क्लाइव लॉयड केवल एक ही रन बना पाए थे और विंडीज टीम का कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका था। आयरलैंड की ओर से डगलस गुडविन ने 5 और एलेक जॉन ओ’रियोरडान ने 4 विकेट लिए।

वेस्टइंडीज को 25 रन पर आउट करने के बाद आयरलैंड टीम ने डेविड पिगोट (37) और एलेक (35) की पारियों की मदद से 8 विकेट पर 125 रन बनाए। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम केवल 34 ओवर खेल सकी। उन्होंने 4 विकेट पर 78 रन बनाए, इस दौरान कप्तान बेसिल बुचर ने अर्धशतक जड़ा। नियम के मुताबिक अगर दोनों टीमों की दो-दो पारियां एक दिन में नहीं हो पाती हैं तो मैच ड्रॉ रहेगा और पहली पारी की टीम को विजेता घोषित किया जाएगा। इस तरह आयरलैंड ने ये मैच जीत लिया।

Editor's Pick