- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Only the third time India have won the third Test of a five-match series after losing the first two
सीरीज के दो लगातार टेस्ट हारने के बाद तीसरी बार टीम इंडिया ने की वापसी
यह तीसरा मौका है जब विदेशी दौरे पर टीम ने लगातार दो हार के बाद सीरीज में वापसी की है।
Published On Aug 22, 2018, 05:41 PM IST
Last UpdatedAug 22, 2018, 05:41 PM IST
Virat Kohli celebrates @ Getty Images
भारतीय टीम ने नॉटिंघम टेस्ट में जीत दर्ज करने के साथ ही सीरीज में 1-2 से वापसी की डंका बजा दिया है। दो लगातार मैच हारने के बाद ट्रेंट ब्रिज में टीम इंडिया पर सीरीज गंवाने का खतरा मंडरा रहा था। कोहली ब्रिगेड ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए मेजबान टीम पर 203 रन की शानदार जीत हासिल की।
बर्मिंघम में खेले गए सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को 31 रन से हार मिली थी। लॉर्ड्स के दूसरे मुकाबले में टीम पारी और 159 रन से हार गई थी। लगातार दो मैच हारने के बाद नॉटिंघम में टीम ने धमाकेदार वापसी की है।
यह तीसरा मौका है जब विदेशी दौरे पर टीम ने लगातार दो हार के बाद सीरीज में वापसी की है। वहीं पांचवां मौका है जब तीन मैचों की सीरीज का पहला दो मैच हारने के बाद भारतीय टीम को जीत मिली हो।
1974 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वापसी
साल 1974 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए टीम इंडिया दो लगातार मैच हार गई थी। इसके बाद तीसरे मैच में मेजबान पर 85 रन की जीत दर्ज की थी। इसके बाद चौथे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 100 रन के अंतर से मात दी थी। हालांकि वेस्टइंडीज ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी।
साल 1977 में ऑस्ट्रेलिया को दिया मुंहतोड़ जवाब
ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर 1977-78 में गई भारतीय टीम ने पहला दो टेस्ट मैच गंवाने के बाद तीसरे मैच में शानदार कमबैक किया था। सैयद किरमानी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने तीसरे टेस्ट मेजबान को 222 रन से शिकस्त दी थी जबकि चौथ मैच को पारी और 2 रन से जीत शानदार टक्कर दी थी। ऑस्ट्रेलिया ने पांचवां टेस्ट 47 रन से जीत सीरीज में 3-2 से जीत हासिल की थी।