• Home
  • News
  • Pakistan pacer Hasan Ali comes up with alternative ‘bomb explosion’

VIDEO: हसन अली ने उड़ाए स्टंप्स, शादाब खान ने मनाया विकेट का जश्न

इस मैच में इमाम के शतक के अलावा सबका ध्यान खींचा हसन अली की एक शानदार गेंद ने जिसने हैमिल्टन मसाकाद्जा के दोनों स्टंप्स उड़ा दिए।

Edited By : Viplove Kumar |Jul 23, 2018, 11:54 AM IST

Published On Jul 23, 2018, 11:54 AM IST

Last UpdatedJul 23, 2018, 11:54 AM IST

Hasan ali © Getty Images

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को वनडे सीरीज में 5-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया। यह इस साल पाक टीम की पहली वनडे सीरीज जीत है। पांच मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में मेहमान टीम ने इमाम उल हक की रिकॉर्ड शतक की बदौलत चार विकेट पर 364 रन का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में पाकिस्तान की धारदार गेंदबाजी के आगे जिम्बाब्वे की टीम 233 रन ही बना सकी। 131 रन से मैच जीतने के साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज पर 5-0 से कब्जा जमा लिया। इस मैच में इमाम के शतक के अलावा सबका ध्यान खींचा हसन अली की एक शानदार गेंद ने जिसने हैमिल्टन मसाकाद्जा के दोनों स्टंप्स उखाड़ दिए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हसन अली ने लिया विकेट शादाब ने मनाया जश्न

तेज गेंदबाज हलन अली विकेट लेने के बाद अपने अजीब जश्न मनाने के स्टाइल के लिए मशहूर हैं। मसाकाद्जा को बोल्ड करने के बाद हसन अली की जगह शादाब ने उन्हीं के स्टाइल में विकेट लेने का जश्न मनाया।

विकेट लेने के बाद शादाब को बुलाया

पांचवें मैच में एक शानदार गेंद पर मसाकाद्जा को बोल्ड करने के बाद अली ने अपने हाथ उठाए फिर मोच की याद आते ही शांत हो गए। इसके बाद उन्होंने पास खड़े साथी शादाब को बुलाया और उनको सिंग्नेचर सेलिब्रेशन करने का इशारा किया। शादाब ने अली की बात मानते हुए ठीक उसी तरह से किया जैसा अली करते हैं। शादाब के हसन अली के बदले जश्न मनाने के पीछे की वजह है उनको लगी चोट।

विकेट सेलिब्रेशन में हसन अली को आई थी मोच

गौरतलब है कि पाक गेंदबाज विकेट झटकने के बाद कुछ ज्यादा ही जोश में आ जाते हैं। इसी सीरीज में अली जिम्बाब्वे के बल्लेबाज रेयान मरे को बोल्ड करने के बाद जश्न मनाने के दौरान चोट खा बैठे थे। विकेट लेने के बाद उन्होंने इतनी जोर से हाथ को झटका कि उनकी गर्दन में मोच आ गई थी।

 

Editor's Pick