• Home
  • News
  • Pakistan vs World XI, 1st T20, Match preview: Hosts look to win first encounter in front of home crowd

8 साल बाद पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी, वर्ल्ड इलेवन से पहला टी20 मुकाबला

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे होगा मुकाबला

Edited By : Anoop Dev Singh |Sep 12, 2017, 12:40 PM IST

Published On Sep 12, 2017, 12:40 PM IST

Last UpdatedSep 12, 2017, 12:40 PM IST

© AFP
© AFP

3 मार्च 2009 …ये वो तारीख है जब पाकिस्तान की सरजमीं पर श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर आतंकी हमला हुआ। लाहौर में सरेआम 12 आतंकियों ने श्रीलंका क्रिकेट टीम की बस पर धावा बोल दिया, जिसमें 6 खिलाड़ी जख्मी हो गए और कई सुरक्षाकर्मी मारे गए। इस हमले के बाद हर अंतर्राष्ट्रीय टीम ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया। आज 8 साल बाद पाकिस्तान में एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज हो रहा है। आईसीसी की वर्ल्ड इलेवन टीम लाहौर में ही पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच खेलने वाली है। इस मैच का विजेता कोई भी हो लेकिन इससे बड़ी बात ये है कि 9 साल बाद पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है और जीत किसी टीम की नहीं बल्कि इस महान खेल की हो रही है।

पाकिस्तान की टीम मजबूत
टी20 क्रिकेट की बात करें तो पाकिस्तानी टीम बेहद ही मजबूत नजर आती है। उसके पास फखर जमां जैसा विस्फोटक ओपनर है तो वहीं मिडिल ऑर्डर में बाबर आजम, शोएब मलिक और कप्तान सरफराज अहमद जैसे जबर्दस्त बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में तो पाकिस्तान का कोई जवाब नहीं। उसके पास इमाद वसीम और शादाब खान जैसे टैलेंटेड स्पिनर्स हैं और साथ ही हसन अली, सोहेल खान और रूमान रईस जैसे तेज गेंदबाज हैं जो कि किसी भी बल्लेबाज को परेशान कर सकते हैं। पाकिस्तान ने अपने इन्हीं खिलाड़ियों के दम पर इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था जिसमें उसने फाइनल में टीम इंडिया जैसी मजबूत टीम को मात दी थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वर्ल्ड इलेवन का भी जवाब नहीं
वर्ल्ड इलेवन टीम में भी एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं। फाफ डु प्लेसी, हाशिम आमला, पॉल कॉलिंगवुड, डेविड मिलर, डैरेन सैमी, मॉर्ने मॉर्कल और इमरान ताहिर जैसे गजब के खिलाड़ियों से लैस वर्ल्ड इलेवन की टीम किसी को भी धराशायी कर सकती है। साफ है पाकिस्तान और वर्ल्ड इलेवन के बीच मुकाबला जोरदार होने वाला है।

लाहौर की पिच का मिजाज
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच पर उछाल है लेकिन माना जा रहा है कि इस पर बल्लेबाजों की तूती बोलेगी। ये पिच रनों से भरी हुई है और इस पर बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है।
इस मैदान पर पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2015 में दो टी20 मैच खेले थे और दोनों में उसे जीत हासिल हुई थी। इस पिच पर जिम्बाब्वे जैसी कमजोर टीम ने दोनों मुकाबलों में 170 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया था हालांकि पाकिस्तान ने दोनों ही दफा उस लक्ष्य को चेज कर लिया था। इससे साफ है कि वर्ल्ड इलेवन और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। [ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में खेलने के लिए सबसे पहले तैयार हो गए थे इमरान ताहिर]

पाकिस्तान टीम: सरफराज अहमद (कप्तान), फखर जमान, अहमद शहजाद, बाबर आज़म, शोएब मलिक, उमर अमीन, इमाद वसीम, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, हसन अली, आमिर यमीन, मोहम्मद अमीर, रुमान राय, उस्मान खान , सोहेल खान। [ये भी पढ़ें: हमारी सुरक्षा व्यवस्था राष्ट्रपति जैसी थी: फाफ डु प्लेसी]

वर्ल्ड इलेवन टीम: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेविड मिलर, मॉर्ने मॉर्केल, टिम पेन, थिसारा परेरा, इमरान ताहिर, डैरेन सैमी, हाशिम अमला, ग्रांट इलियॉट, सैमुएल बद्री, जॉर्ज बेली, तमिम इकबाल, पॉल कॉलिंगवुड, बेन कटिंग।

Editors Pick