सचिन तेंदुलकर के बाद पृथ्वी शॉ के नाम होगी ये उपलब्धि
बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से 12 संभावित खिलाड़ियों के नाम का एलान किया गया। पृथ्वी का नाम इस लिस्ट में आने के साथ ही उनका डेब्यू करना पक्का हो गया।
Published On Oct 03, 2018, 11:57 PM IST
Last UpdatedOct 03, 2018, 11:57 PM IST
Prithvi Shaw @facebook page
राजकोट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला टेस्ट मैच पृथ्वी शॉ के लिए यादगार होने जा रहा है। इस मैच से मुंबई के युवा ओपनर पहली बार टेस्ट क्रिकेट में कदम रखने जा रहे हैं। बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से 12 संभावित खिलाड़ियों के नाम का एलान किया गया। पृथ्वी का नाम इस लिस्ट में आने के साथ ही उनका डेब्यू करना पक्का हो गया।
18 साल 328 दिन के पृथ्वी शॉ भारत की तरफ से टेस्ट खेलने वाले 293 वें खिलाड़ी बन जाएंगे। भारत की तरफ सचिन तेंदुलकर टेस्ट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में पहला टेस्ट खेला था। पीयूष चावला 17 साल 75 दिन में टेस्ट खेलने वाले भारत दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने। लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन 17 साल 118 दिन में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के भारतीय हैं।
14 फर्स्टक्लास मैच खेलकर करेंगे डेब्यू
पृथ्वी शॉ जब वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट टेस्ट में उतरेंगे तो वह सचिन तेंदुलकर की खास उपलब्धि के करीब पहुंचेंगे। पृथ्वी सचिन के बाद सबसे कम फर्स्टक्लास मैच खेलकर टेस्ट डेब्यू करने वाले बल्लेबाज बनेंगे।
Prithvi Shaw (14 FC matches) is the least experienced “Batsman” to make Test debut for India since Sachin Tendulkar (9 FC matches). #INDvWI
— Sampath Bandarupalli (@SampathStats) October 3, 2018
सचिन ने महज 9 मैच खेलने के बाद भारत की तरफ से इंटरनेशनल मैच खेला था। पृथ्वी ने 14 फर्स्टक्लास मैच खेले हैं और वह सबसे कम मुकाबलों के बाद डेब्यू करने वाले दूसरे भारतीय होंगे। डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बिना कोई फर्स्टक्लास मैच खेले बिना टेस्ट डेब्यू किया था।
राजकोट में पृथ्वी ने किया था रणजी डेब्यू
पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी का अपना पहला मुकाबला भी राजकोट में ही खेला था। इस मैच की पहली पारी में वह महज 4 रन बना पाए थे जबकि दूसरी पारी में 120 रन की पारी खेल टीम को शानदार जीत दिलाई थी। इस मैच में पृथ्वी को मैन ऑफ द प्लेयर चुना गया था।