×

पृथ्वी ने 34 गेंद पर जमाया अर्धशतक, ठोकी वनडे की दावेदारी

पृथ्वी ने विजय हजारे ट्रॉफी सेमीफाइनल में हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए महज 34 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा।

Prithvi Shaw @ians

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने के बाद अब पृथ्वी शॉ को वनडे सीरीज में भी मौका दिए जाने की खबर है। पृथ्वी के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ता भी उनको ज्यादा दिन रोक कर नहीं रख सकते हैं।

टेस्ट सीरीज से लौटते ही पृथ्वी ने विजय हजारे ट्रॉफी सेमीफाइनल में ताबड़तोड पारी खेलते हुए अर्धशतक जमा दिया। हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए पृथ्वी ने महज 34 गेंद पर ही अर्धशतक बना डाला। यह इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में खेले उनके चौथे मैच में तीसरा अर्धशतक है। पहले मैच में उन्होंने शतक बनाया था।

विजय हजारे ट्रॉफी 2018 का सबसे तेज अर्धशतक

अब तक चार मैच खेलने वाले पृथ्वी ने हैदराबाद के खिलाफ महज 34 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी की। इससे पहले भी वह तीन आतिशी अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं। इस टूर्नमेंट में पृथ्वी अब तक  34, 34. 36 और 41 गेंद पर अर्धशतक बना चुके हैं।

टूर्नामेंट में 87 का औसत

अब तक महज चार मुकाबले खेलने वाले पृथ्वी ने मुंबई के लिए 87 की औसत से 348 रन बनाए हैं। पृथ्वी के बल्ले से अब तक एक शतक और तीन अर्धशतक निकल चुके हैं। टूर्नामेंट के चारों ही मुकाबले में उन्होंने पचास का आंकड़ा जरूर पार किया है।

शतक से किया विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज

टूर्नामेंट का आगाज उन्होंने रेलवेज के खिलाफ 81 गेंद पर 129 रन की आतिशी पारी खेलकर किया था। इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 6 छक्के लगाए। कर्नाटक के खिलाफ उन्होंने 53 गेंद पर 60 रन की पारी खेली तो बड़ोदा के खिलाफ महज दो रन से शतक के चूक गए। 12 चौके और 5 छक्के की मदद से पृथ्वी ने यहां 98 रन बनाए थे।

trending this week