133 साल के बाद टेस्ट पारी में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बने अश्विन

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन किसी टेस्ट पारी में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 08, 2021, 03:26 PM IST

Published On Feb 08, 2021, 03:26 PM IST

Last UpdatedFeb 08, 2021, 03:26 PM IST

रविचंद्रन अश्विन (Getty Images)

चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स का विकेट लेकर भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 133 साल के बाद किसी टेस्ट मैच की पहली पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन गए हैं।

साथ ही अश्विन टेस्ट क्रिकेट में किसी पारी में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर भी हैं। अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को इंग्लैंड की दूसरी की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर ये उपलब्धि हासिल की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय स्पिनर टेस्ट क्रिकेटर में कारनामा करने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज हैं। अश्विन से पहले, इंग्लैंड के लेफ्ट आर्म स्पिनर बोबी पील ने 1888 में एशेज सीरीज के दौरान तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में पहली ही गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक बैनरमैन का विकेट लिया था।

रिषभ पंत को मिला ICC Men’s Player of the Month award

उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज बेर्ट वोगलर ने साल 1902 में इस उपलब्धि को दोहराया था। जब उन्होंने लंदन में इंग्लैंड के टॉप हेवर्ड को पहली ही गेंद पर आउट किया था।

Editor's Pick