- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ravichandran Ashwin makes special record as top Scorer in both inning from india
फ्लॉप रही टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर अश्विन ने बनाया ये रिकॉर्ड
टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने जहां हथियार डाल दिए वहीं ऑलराउंडर आर अश्विन ने इंग्लैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया।
Published On Aug 13, 2018, 11:33 AM IST
Last UpdatedAug 13, 2018, 11:33 AM IST
Ravichandran Ashwin © Getty Images
भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के हाथों लगातार दूसरी हार मिली। टीम की बल्लेबाजी का निराशाजनक प्रदर्शन हार की वजह बना। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने जहां हथियार डाल दिए वहीं ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया। दोनों पारी में वह टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
पढ़ें:- सिर्फ 810 मिनट में ढेर हुई पूरी टीम इंडिया, गिरे 20 विकेट
जिस मैदान पर कप्तान विराट कोहली जैसे धुरंधर टिकने में नाकाम रहे वहां रविचंद्रन अश्विन दोनों पारियों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। अश्विन ने मैदान पर भारत की तरफ से अकेले दोनों पारी में संघर्ष किया। लॉर्ड्स की दोनों पारी में टीम की तरफ से टॉप स्कोर कर उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया।
अश्विन ने अकेले किया संघर्ष
भारतीय टीम की ओपनिंग दोनों पारी में फेल रही। बर्मिंघम में शतक जमाने वाले कप्तान विराट भी लॉर्ड्स में नाकाम रहे। कोहली ने पहली पारी में 23 जबकि दूसरी में महज 17 रन ही बनाए। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अश्विन ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 29 जबकि दूसरी पारी में 33 रन बनाए। दोनों ही पारी में अश्विन ही भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
अश्विन ने लॉर्ड्स टेस्ट में बनाया खास रिकॉर्ड
भारत की तरफ से आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अश्विन दोनों पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है इससे पहले कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाया था।
अश्विव टेस्ट क्रिकेट इतिहास में छठे ऐसे खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने ऐसा किया है। इससे पहले टुप स्कॉट, ली जर्मन, पीटर सिडल ने निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए दोनों पारी में टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाए थे।
- Ashwin Lords batting
- Ashwin top run scorer
- chris woakes
- England won by 159 runs
- India Lost in Lords Test
- india vs england
- RAVICHANDRAN ASHWIN
- Ravichandran Ashwin record
- अश्विन बैटिंग
- अश्विन लॉर्ड्स बैटिंग
- अश्विन सर्वाधिक रन
- इंग्लैंड 159 रनों की जीती
- क्रिस वोक्स
- भारत की लॉर्ड्स में हार
- रविचंद्रन अश्विन
- रविचंद्रन अश्विन रिकॉर्ड
- लॉर्ड्स टेस्ट में हार