एक बार फिर होगा कोहली-विलियमसन का विश्व कप सेमीफाइनल में सामना

यह महज संयोग ही है कि विराट कोहली और केन विलियमसन किसी विश्व कप के सेमीफाइनल में एक बार फिर आमने सामने होंगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 07, 2019, 12:00 PM IST

Published On Jul 07, 2019, 12:00 PM IST

Last UpdatedJul 07, 2019, 12:00 PM IST

Virat Kohli and Kane Williamson

Virat Kohli and Kane Williamson

इंग्लैंड और वेल्स की धरती पर खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से होना है। यह महज संयोग ही है कि विराट कोहली और केन विलियमसन किसी विश्व कप के सेमीफाइनल में एक बार फिर आमने -सामने होंगे।

विश्व कप में धमाकेदार खेल दिखाने वाली भारतीय टीम ग्रुप मुकाबलों के बाद पहले स्थान पर रही। न्यूजीलैंड की टीम ने शुरुआत अच्छी की थी लेकिन आखिर के मुकाबलों में हार की वजह से उसे चौथा स्थान मिला।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

11 साल बाद फिर होगा कोहली और विलियमसन का सामना

आईसीसी विश्व कप में यह दूसरा मौका होगा जब भारत और न्यूजीलैंड के कप्तान एक दूसरे से नॉकआउट मुकाबले में खेलेंगे। इससे पहले साल 2008 में खेले गए अंडर 19 विश्व कप में कोहली और विलियमसन के बीच टक्कर हुई थी। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था और कोहली की कप्तानी में टीम विश्व चैंपियन भी बनीं थी।

कोहली ने दी थी विलियमसन को मात

साल 2008 में खेले गए अंडर 19 विश्व कप में न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप ए में थी जबकि भारत को ग्रुप बी में रखा गया था। दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था जिसमें भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 3 विकेट से जीत हासिल की थी।

3 विकेट के जीता था भारत

न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। भारत की सधी गेंदबाजी के आगे कीवी टीम 50 ओवर में महज 205 रन ही बना पाई थी। बारिश की वजह से भारत को 43 ओवर में 191 रन का संशोधित लक्ष्य मिला था। 9 गेंद रहते ही भारत ने लक्ष्य हासिल कर तीन विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई थी।

विलियमसन पर भारी पड़े थे विराट

पहले बल्लेबाजी करने उतरे न्यूजीलैंड के लिए कप्तान ने 80 गेंद पर महज 37 रन ही बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत के लिए विराट ने 53 गेंद पर 43 रन की पारी खेली थी। विलियमसन ने ही विराट का कैच लेकर उनको वापस पवेलियन भेजा था।

Editor's Pick