• Home
  • News
  • Rohit sharma became highest run scorer in t20 international

टी20 में रनों के बादशाह बने रोहित शर्मा, गुप्टिल को छोड़ा पीछे

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Edited By : Viplove Kumar |Feb 08, 2019, 01:56 PM IST

Published On Feb 08, 2019, 01:56 PM IST

Last UpdatedFeb 08, 2019, 01:56 PM IST

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा रोहित शर्मा ने कर दिखाया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड टी20 में रोहित ने मेजबान टीम के चोटिल ओपनर मार्टिन गुप्टिल को पीछे कर पहले नंबर पर पहुंच गए।

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में अपने ही धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया। टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। शुक्रवार को रोहित शर्मा को मार्टिन गुप्टिल द्वारा बनाए 2272 रन को पार कर पहला स्थान हासिल कर लिया।

रोहित शर्मा को पहले स्थान पर पहुंचने के लिए 36 रन की जरूरत थी जिसे उन्होंने बड़े आराम से हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने 92वें टी20 मुकाबले में यह कीर्तिमान बनाया। रोहित शर्मा इससे पहले तीसरे नंबर पर काबिज थे। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मलिक का नाम है। उन्होंने 111 टी20 मुकाबले खेलकर 2263 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा का आतिशी अर्धशतक

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में महज 29 गेंद पर धुंआधार 50 रन की पारी खेली। रोहित ने 28 गेंद पर 3 चौके और चार छक्के लगाए। इस पारी में रोहित शर्मा ने छक्कों का शतक भी पूरा किया। रोहित के नाम ऑकलैंड टी20 से पहले 98 छक्के थे जिसे उन्होंने 100 के पार पहुंचाते हुए संख्या 102 कर दी।

रोहित ने धवन के साथ निभाई 79 की साझेदारी

159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे रोहित शर्मा ने शिखर धवन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी निभाई। इसमें से 50 रन रोहित से बल्ले से निकले जबकि धवन ने 27 रन बनाए।

Editor's Pick