- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rohit sharma hits more sixes against an opponent across formats, Chris Gayle has 88 vs england
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 89वां छक्का लगा रोहित ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर 89 छक्के हो गए हैं।
Published On Jan 15, 2019, 02:50 PM IST
Last UpdatedJan 15, 2019, 02:50 PM IST
Rohit sharma
भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर रोहित शर्मा ने एडिलेड वनडे में ऑस्ट्रेलिया 43 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान रोहित ने दो शानदार छक्का लगाया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय वनडे टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में भी उपयोगी पारी खेली। एडिलेड में रोहित ने 52 गेंद पर 2 चौके और इतने ही छक्के लगाए। पिछले मैच में वनडे में रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था जबकि इस मैच में तीनो फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया।
No player has now hit more SIXES against an opponent than ROHIT SHARMA across formats. He has now hit 89 sixes (and counting) against Australia across formats. Chris Gayle hit 88 sixes against England across formats. #AUSvIND
— Umang Pabari (@UPStatsman) January 15, 2019
ऑस्ट्रेलिया का खिलाफ छक्कों का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर 89 छक्के हो गए हैं। किसी भी एक देश के खिलाफ यह किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम इंग्लैंड के खिलाफ 88 छक्के लगाने का रिकॉर्ड था।
वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के
सिडनी वनडे में रोहित शर्मा ने शाहिद आफरीदी के किसी एक टीम के खिलाफ वनडे में लगाए सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड तोड़ा था। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 64 छक्के लगाए जबकि आफरीदी के नाम श्रीलंका के खिलाफ 63 छक्कों का रिकॉर्ड था।