add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

FIFA विश्व कप में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा लहराया तिरंगा

इन दिनों वह अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ रूस में FIFA विश्वकप का मजा उठाने रूस गए हुए हैं। रोहित ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकरी दी।

user-circle cricketcountry.com Written by Viplove Kumar
Last Published on - June 18, 2018 11:35 AM IST

भारतीय टीम के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा क्रिकेट के साथ फुटबॉल को भी दीवाने हैं। इन दिनों वह अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ रूस में FIFA विश्वकप का मजा उठाने रूस पहुंचे थे। रोहित ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकरी दी।

टेस्ट टीम से बाहर चल रहे रोहित शर्मा ने पत्नी रितिका संग फुटबॉल विश्व कप 2018 की ओपनिंग सेरेमनी का मजा उठाया। रोहित ने यहां की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की और फैंस को इस बात की जानकारी दी। रोहित ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने हाथ में तिरंगा पकड़ा हुआ है। उनके पीछे 2018 फीफा विश्व कप रशिया लिखा हुआ है। इस तस्वीर को पोस्ट करने के साथ उन्होंने लिखा, ‘कोशिश रहती है हमारे देश का झंडा हर जगह सबसे उंचा लहराता रहे।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Making sure our flag flies high everywhere #Fifa18

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on


फीफा विश्व कप फुटबॉल 21वें संस्करण की शुरुआत (14 जून गुरुवार) उसी दिन हुई थी जिस दिन भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेलने उतरी थी। दुनिया की 32 बेहतरीन टीमों के बीच 14 जून से 15 जुलाई तक फुटबॉल के महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए एक मात्र टेस्ट में रोहित शर्मा को जगह नहीं दी गई थी। भारतीय टीम ने महज दो दिन में अफगानिस्तान को हराकर मुकाबला पारी और 262 रन से अपने नाम किया था।

TRENDING NOW

इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा से उम्मीदें

भारतीय टीम इसी महीने के आखिर में आयरलैंड के साथ दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। यहां से टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर रवाना हो जाएगी। भारत को 3 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। रोहित शर्मा टी-20 और वनडे सीरीज में मैदान पर उतरेंगे।