भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। लंबे लंबे छक्के मारने में माहिर रोहित शर्मा पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी करने वाले रोहित शर्मा से वेस्टइंडीज के खिलाफ भी अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद है। रोहित ने 5 मुकाबलों में 105 के बेहतरीन औसत से 317 रन बनाए थे जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल था। रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के साथ खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड बना सकते हैँ।
सचिन और सौरव से आगे निकलने का मौका
21 अक्टूबर से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले दूसरे भारतीय बन सकते हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा कुल 195 छक्के मारे हैं। इसके बाद सौरव गांगुली का नाम है जिन्होंने 190 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा ने अब तक वनडे क्रिकेट में कुल 186 छक्के लगाए हैं और वह सौरव गांगुली से 4 जबकि सचिन से 9 छक्के से पीछे हैं।
धोनी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय
भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मारे हैं। 327 मैच खेलकर धोनी ने 217 छक्के लगाए हैं।
अफरीदी के नाम छक्कों का रिकॉर्ड
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड दर्ज है। अफरीदी ने कुल 398 वनडे मुकाबले खेलते हुए 351 छक्के लगाए हैं।