स्कॉटलैंड की ऐतिहासिक जीत पर सचिन ने ट्वीट कर दिया ये सुझाव

क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी स्कॉटलैंड की जीत के बाद ट्वीट किया और अपने कुछ सुझाव आईसीसी को दिए।

Edited By : Viplove Kumar |Jun 11, 2018, 03:21 PM IST

Published On Jun 11, 2018, 03:21 PM IST

Last UpdatedJun 11, 2018, 03:21 PM IST

Sachin Tendulkar © IANS

रविवार रात स्कॉटलैंड ने दुनिया की नंबर एक टीम इंग्लैंड को वनडे में हराकर सबको सकते में डाल दिया। इस जीत के बाद हर तरफ से स्कॉटलैंड टीम की तारीफ हो रही है। क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी इस जीत के बाद ट्वीट किया और अपने कुछ सुझाव आईसीसी को दिए।

इंग्लैंड के साथ खेले गए एक मात्र वनडे मुकाबले में स्कॉटलैंड ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए कैलम मैकलियोड की आतिशी 140 रन की पारी के दम पर 371 रन का बड़ा स्कोर बनाया। इसके बाद इंग्लैंड को 365 रन पर ऑल आउट कर 6 रन से मैच अपने नाम किया। किसी भी टेस्ट खेलने वाले देश पर स्कॉटलैंड की यह पहली जीत है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर इसके बारे में काफी बातें हुई है। क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में शुमार सचिन तेंदुलकर ने भी मैच के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट कर आईसीसी को मैच के बाद एक सुझाव देते हुए ऐसी छोटी टीमों को बड़ी टीमों के साथ खेलने का मौका दिए जाने की बात कही।

सचिन ने लिखा, ‘क्रिकेट में वो कभी बाते हैं जो इसको पूरी दुनिया का खेल बना सकता है। अफगानिस्तान, आयरलैंड, स्कॉटलैंड जैसी कई अन्य टीमें हैं जिनमें काफी क्षमता है। इन सभी टीमों को अनुभवी टीमों के खिलाफ खेलने के और भी मौके दिए जाने चाहिए। यह सही तरीका होगा इनके क्रिकेट को बढ़ावा देना का।’

Editor's Pick