- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sachin Tendulkar is Mohammad Hafeez’s all-time favourite Indian cricketer
पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने सचिन को बताया ऑल टाइम फेवरेट
ट्विटर पर फैंस से बातचीत के दौरान मोहम्मद हफीज ने सचिन तेंदुलकर के ऑल टाइम फेवरेट भारतीय क्रिकेटर बताया।
Published On Jul 25, 2018, 01:22 PM IST
Last UpdatedJul 25, 2018, 01:22 PM IST
Mohammad Hafeez © Getty Images
पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर को अपना फेवरेट भारतीय क्रिकेटर बताया है। ट्विटर पर फैंस से बातचीत के दौरान हफीज ने सचिन के अपना सबसे पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर बताया।
लंबे समय बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम में वापसी करने वाले मोहम्मद हफीज को जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम में शामिल किया गया था। इस सीरीज में पाक टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 5-0 की धमाकेदार जीत दर्ज की थी। ओपनर फखर जमां ने चौथे वनडे में दोहरा शतक लगाया था। ऐसा करने वाले वह पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बने थे।
सीरीज खत्म होने के बाद हफीज ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर वक्त बिताया और उनके सवालों का जवाब दिया। भारत के सबसे फेवरेट क्रिकेट के सवाल पर बिना समय लिए हफीज ने पहला नाम सचिन तेंदुलकर का लिया।
All time favourite player from India is The LEGEND @sachin_rt https://t.co/8k7qbuEe3P
— Mohammad Hafeez (@MHafeez22) March 18, 2017
हफीज ने सचिन को ऑल टाइम फेवरेट भारतीय क्रिकेटर बताते हुए उनको लिजेंड करार दिया।
Legend Saeed Anwar , Inzimam Ul Haq https://t.co/ZZ3N0OFite
— Mohammad Hafeez (@MHafeez22) March 18, 2017
वहीं पाकिस्तान के फेवरेट क्रिकेटर के सवाल पर उन्होंने दो नाम को चुना। पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक और ओपनर सईद अनवर को अपना सबसे फेवरेट पाकिस्तानी क्रिकेट बताया।