शाहिद अफरीदी के बाद अब ये खिलाड़ी है पाकिस्तान का नया 'हीरो'

सरफराज अहमद की कप्तानी में पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था

Edited By : Manoj Shukla |Jul 02, 2017, 03:58 PM IST

Published On Jul 02, 2017, 03:58 PM IST

Last UpdatedJul 02, 2017, 03:58 PM IST

पाकिस्तान टीम © Getty Images
पाकिस्तान टीम © Getty Images

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराने के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद हीरो बन गए हैं। पूरी पाकिस्तान टीम का घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। सरफराज अहमद जब ट्रॉफी के साथ अपने घर लौटे तो कराची से लेकर उत्तरी नजीमाबाद तक प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए आमादा थे। अपने कप्तान की झलक पाने के लिए प्रशंसकों की इतनी भीड़ थी कि लोगों के लिए खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था, लेकिन हर कोई इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनना चाहता था। ये भी पढ़ें: तो इसलिए इतने सारे कैच ‘टपकाते’ हैं श्रीलंकाई खिलाड़ी, हो गया खुलासा!

जब सरफराज अहमद ने प्रशंसकों के अभिवादन के लिए अपना हाथ हिलाया तो प्रशंसकों के चेहरे पर खुशियां साफ देखी जा सकती थीं। प्रशंसक ‘मौका-मौका’ गा रहे थे। प्रशंसकों के बाद सरफराज ने भी ‘मौका-मौका’ गाकर हर किसी का दिल जीत लिया। इसके बाद सरफराज ने जैसे ही ‘पाकिस्तान-पाकिस्तान’ गाया वैसे ही हर कोई दीवानों की तरह झूमने लगा। सरफराज के प्रति प्रशंसकों की दीवानगी को देखकर क्रिकेट विशेषज्ञ सलीम खलीक ने कहा, ”शाहिद अफरीदी के बाद पहली बार मैं किसी खिलाड़ी के लिए इतना प्यार देख रहा हूं। मिस्बाह, यूनुस जैसे खिलाड़ियों के लिए प्रशंसकों के दिल में इज्जत है, लेकिन अफरीदी के लिए उनके दिल में बहुत प्यार है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

खलीक ने आगे कहा, ”मैंने अफरीदी जैसा प्यार अब सरफराज के लिए भी देखा। लोग लगातार सरफराज से मिलने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं, उनके साथ सेल्फी लेने के लिए व्याकुल दिख रहे हैं।” इस दौरान एक भावुक पल भी देखने को मिला जब एक दिव्यांग व्हील चेयर पर बैठा था और अपने परिवार से कह रहा था ‘आएगा-आएगा।’ थोड़ी देर में सरफराज आए और उन्होंने उस प्रशंसक के साथ फोटो खिंचाई। ये भी पढ़ें: श्रीलंका के इस गेंदबाज ने पहले ही मैच में ‘हैट्रिक’ लेकर रच डाला इतिहास

साफ है पाकिस्तान के लिए ये लम्हा एतिहासिक था और कई सालों से पाकिस्तान के प्रशंसक इसका इंतजार कर रहे थे। हर कोई इस पल का गवाह बनना चाहता था। पाकिस्तान के प्रशंसकों के लिए ये जीत इसलिए और खास हो जाती है क्योंकि टीम ने फाइनल में भारत को हराकर खिताब जीता था। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम आईसीसी के सभी टूर्नामेंट जीतने वाली दुनिया की कुच चौथी टीम बन गई। पाकिस्तान के अलावा भारत, वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीम ने आईसीसी के सभी टूर्नामेंट जीते हैं।

Editor's Pick