- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Scotland bowl out Oman team for fourth-lowest total in List A history
ओमान टीम 24 रन पर ढेर हुई , 20 गेंद में स्कॉटलैंड ने जीता मुकाबला
स्कॉटलैंड की टीम ने मंगलवार को खेले गए मुकाबले में ओमान की टीम को महज 24 रन पर ढेर कर दिया। 25 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम के ओपनर्स ने महज 20 का सामना कर 10 विकेट से जीत हासिल कर ली। मैथ्यू क्रॉस ने 10 रन जबकि कप्तान काइल कोएट्जेर ने 16...
Published On Feb 19, 2019, 01:26 PM IST
Last UpdatedFeb 19, 2019, 01:26 PM IST
स्कॉटलैंड की टीम ने मंगलवार को खेले गए मुकाबले में ओमान की टीम को महज 24 रन पर ढेर कर दिया। 25 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम के ओपनर्स ने महज 20 का सामना कर 10 विकेट से जीत हासिल कर ली। मैथ्यू क्रॉस ने 10 रन जबकि कप्तान काइल कोएट्जेर ने 16 रन बनाए और महज 3.2 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया।
मेजबान ओमान और स्कॉटलैंड की टीम के बीच मंगलवार को पहला वनडे मुकाबला खेला गया। इस मैच में स्कॉटलैंड के कप्तान काइल कोएट्जेर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। एड्रिएन नील और स्मिथ ने लाजवाब गेंदबाजी से ओमान की टीम की कमर तोड़ दी। नील और स्मिथ दोनों ही गेंदबाजों ने चार-चार विकेट हासिल किए।
पढें:- रिषभ पंत ने कहा, ‘राशिद की गुगली को पहले से पढ़ लिया था’
स्मिथ ने 8 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए जबकि नील ने 4.1 ओवर में 7 रन देकर इतने ही विकेट हासिल किए। ओमान की टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 15 रन खवर अली ने बनाए। पूरी ओमान की टीम सिर्फ 17.1 ओवर ही बल्लेबाजी कर पाई और महज 24 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।
पढें:- भारत-इंग्लैंड विश्व कप 2019 जीत के बड़े दावेदार: हर्षल गिब्स
यह लिस्ट ए क्रिकेट की चौथा सबसे छोटा स्कोर है। वेस्टइंडीज अंडर19 टीम बारबाडोस के खिलाफ 2007 में महज 18 रन पर सिमट गई थी। सारासेंस एस सी की टीम कोल्ट सीसी के खिलाफ 2012 में खेले गए मुकाबले में 19 रन पर ऑलआउट हो गई थी। मिडिलसेक्स की टीम 1974 में खेले गए मुकाबले में यॉर्कशायर के खिलाफ महज 23 रन पर ढेर हो गई थी।